कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों की मदद के लिए उतारे मददगार, इंटक ने भी शुरू की पंचायत चुनाव में भागीदारी

प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर संभव कोशिश तो कर रही है इसके लिए कंट्रोल रूम के साथ ही क्षेत्रवार पदाधिकारी भी उतारे जा रहे हैं। अब केएन त्रिपाठी समर्थित इंटक के पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशियों की मदद के लिए क्षेत्रवार पदाधिकारी मनोनीत किए हैं

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 03:02 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 03:02 PM (IST)
कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों की मदद के लिए उतारे मददगार, इंटक ने भी शुरू की पंचायत चुनाव में भागीदारी
जिला पंचायत सदस्यों की मदद के लिए एक-एक पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा

कानपुर, जेएनएन। इंटक स्वयं को कांग्रेस का घटक दल होने का दावा करता है। चूंकि इंटक दो दलों में विभाजित है ऐसे में कांग्रेस हमेशा इंटक के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर चलती है। बावजूद इसके दोनों दल स्वयं को कांग्रेस से जुड़ा हुआ बताते हैं। इसी क्रम में पंचायत चुनाव में अब एक बार फिर इंटक ने स्वयं की उपयोगिता साबित करने की पहल की है। पंचायत चुनाव में भागीदारी निभाने और कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने और उनकी मदद करने के लिए मददगार उतारे हैं।

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर संभव कोशिश तो कर रही है इसके लिए कंट्रोल रूम के साथ ही क्षेत्रवार पदाधिकारी भी उतारे जा रहे हैं। अब केएन त्रिपाठी समर्थित इंटक के पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशियों की मदद के लिए क्षेत्रवार पदाधिकारी मनोनीत किए हैं। इसके लिए बुधवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया और प्रदेश अध्यक्ष गौरव द्विवेदी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। तय हुआ कि पंचायत चुनाव के सभी जिला पंचायत सदस्यों की मदद के लिए एक-एक पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।

ऐसे पदाधिकारियों के नामों की सूची भी तैयार हो चुकी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से वार्ता के बाद ही प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। चूंकि इंटक में मजदूर और ग्रामीण परिवेश से ज्यादा लोग जुड़े हैं ऐसे में इंटक के इन पदाधिकारियों की मदद कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए काफी मददगार साबित होगी। 

chat bot
आपका साथी