कोरोना के दौर में भी कानपुर में बढ़े 14 हजार नए तरह के कारोबार, जानिए इसकी खास बात

कानपुर में 14 हजार नए पंजीयन हुए यानी 14 हजार लोगों ने नए कारोबार शुरू किए। इसमें केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर यानी सीजीएसटी और वाणिज्य कर विभाग दोनों में सात-सात हजार के करीब नए पंजीयन हुए हैं। खराब हालात में भी करीब 12.25 फीसद नए पंजीयन बढ़े हैं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:56 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:56 PM (IST)
कोरोना के दौर में भी कानपुर में बढ़े 14 हजार नए तरह के कारोबार, जानिए इसकी खास बात
खराब हालात में भी करीब 12.25 फीसद नए पंजीयन बढ़े हैं

कानपुर, जेएनएन। कोरोना एक बार फिर बहुत तेजी से बढ़ रहा है लेकिन कानपुर की रग-रग में कारोबार बसा है। इसीलिए यहां के लोगों को बस कोई मौका चाहिए होता है अपना कारोबार बढ़ाने के लिए और वे पीछे नहीं हटते। कोरोना के चलते पिछला वर्ष कारोबार के नजरिए से अच्छा नहीं माना जाता, इसके बाद भी कानपुर में 14 हजार नए पंजीयन हुए यानी 14 हजार लोगों ने नए कारोबार शुरू किए। इसमें केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर यानी सीजीएसटी और वाणिज्य कर विभाग दोनों में सात-सात हजार के करीब नए पंजीयन हुए हैं। खराब हालात में भी करीब 12.25 फीसद नए पंजीयन बढ़े हैं।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कारोबारियों की स्थिति 31 मार्च 2020 को सीजीएसटी में कुल पंजीयन 60 हजार। 31 मार्च 2021 को सीजीएसटी में कुल पंजीयन 67 हजार। 19 हजार करीब नए पंजीयन सीजीएसटी में इस वर्ष हुए। 12 हजार पंजीयन सीजीएसटी में इस वर्ष निरस्त हुए। 31 मार्च 2020 को वाणिज्य कर में पंजीयन थे 55,504। 31 मार्च 2021 को वाणिज्य कर में कुल पंजीयन 62,652। 7,148 पंजीयन वाणिज्य कर में इस वित्तीय वर्ष में हुए।

इनका ये है कहना

कोरोना काल के दौरान भी कारोबारियों ने काफी अच्छा पंजीयन कराया है। इससे साफ है कि कारोबार पिछले एक वर्ष में बढ़ा है।

                                                                  पीके कटियार, आयुक्त, केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर।

जिस वर्ष शुरुआत के पांच माह टैक्स संग्रह बहुत कम रहा हो और हालात विपरीत हों, उसके बाद भी पंजीयन की संख्या बढ़ा काफी अच्छा है।

                                            पीके सिंह, एडीशनल कमिश्नर, ग्रेड वन जोन वन, वाणिज्य कर विभाग। 

chat bot
आपका साथी