जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News Update कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत शहर में अभियान सुबह 10 बजे। स्वास्थ्य केंद्रों और शिविरों में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण सुबह 8 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:05 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मंगलवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं। 

शिविर : निश्शुल्क नेत्र परीक्षण व आपरेशन शिविर सेवा संस्थान काकादेव में सुबह नौ बजे।

बैठक : आमजन की समस्याओं को लेकर छावनी परिषद की बोर्ड बैठक कैंट में सुबह 10.30 बजे। 

-  क्रिसमस को लेकर पास्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में सुबह 11 बजे

प्रतियोगिता : युवा महोत्सव सृजन 2021 के तहत अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कालेज में सुबह 11 बजे।

ज्ञापन : पोल्ट्री उद्योग संबंधी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सुबह 11 बजे।  

धरना : संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की ओर से एकदिवसीय मूक धरना गांधी प्रतिमा परिसर फूलबाग में दोपहर 12 बजे।

- बिजली कर्मियों की समस्याओं को लेकर उप्र बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का धरना केस्को मुख्यालय सिविल लाइंस में दोपहर 12.30 बजे। 

प्रदर्शनी : पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रदर्शनी डीबीएस डिग्री कालेज गोङ्क्षवद नगर में दोपहर 12 बजे। 

भेंट : सपोर्ट फाउंडेशन के पदाधिकारियों की ओर से जवाहर लाल नेहरू नेत्र चिकित्सालय को एंबुलेंस भेंट सर्वोदय नगर में दोपहर साढ़े तीन बजे। 

प्रदर्शन : सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रदर्शन मंडल कार्यालय बिरहाना रोड पर शाम सवा पांच बजे। 

chat bot
आपका साथी