जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News Update कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। न्यू युवा अफीमकोठी उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह अफीमकोठी लोहा मंडी परिसर में दोपहर ढाई बजे। जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट में फ्रेशर्स पार्टी सुबह 11 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। शनिवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  

उद्घाटन : रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 की ओर से उज्ज्वल दृष्टि अभियान का उद्घाटन खालसा इंटर कालेज गोङ्क्षवद नगर में सुबह 10 बजे। 

महोत्सव : श्री हरि कृष्णा रासलीला सेवा समिति की ओर से श्रीकृष्ण लीला महोत्सव आजाद पार्क सब्जीमंडी में सुबह 10.30 बजे। 

- आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर कानपुर बार एसोसिएशन की ओर से सामूहिक वंदे मातरम बार एसोसिएशन लान में दोपहर डेढ़ बजे। 

समारोह : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह कानपुर अंध विद्यालय नेहरू नगर में सुबह 11 बजे।

- न्यू युवा अफीमकोठी उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह अफीमकोठी लोहा मंडी परिसर में दोपहर ढाई बजे। 

पार्टी : जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट में फ्रेशर्स पार्टी सुबह 11 बजे। 

- कालेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से फ्रेशर्स पार्टी डा.रागेंद्र स्वरूप सेंटर फार परफार्मिंग आर्ट सभागार सिविल लाइंस में सुबह 11 बजे।

वार्षिकोत्सव : महिला मंडल की ओर से 22वां वार्षिकोत्सव ई-ब्लाक पनकी में दोपहर 12 बजे से। 

वितरण : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से महिला बंदियों के लिए हाइजीन किट का वितरण जिला कारागार सिविल लाइंस में दोपहर 12.30 बजे।

शिलान्यास : प्रयागराज-कानपुर रेलखंड के समपार सं-72 बी पर रेल उपरिगामी सेतु का शिलान्यास सरसौल रेलवे स्टेशन पर दोपहर एक बजे।

साहित्य उत्सव : कानपुर लिट्रेचर सोसाइटी की ओर से दोदिवसीय साहित्य उत्सव का आगाज गौर हरि ङ्क्षसहानिया इंस्टीट््यूट आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कमला नगर में दोपहर ढाई बजे। 

श्रद्धांजलि : नादवर्धन इंस्टीट्यूट आफ परफार्मिंग आर्ट्स की ओर से पं.काशीनाथ शंकर बोदास को श्रद्धांजलि महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन सभागार में शाम पांच बजे। 

chat bot
आपका साथी