जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News Update कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। अमृता स्कूल फार स्पेशल चिल्ड्रेन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर निश्शुल्क जांच परामर्श शिविर हैलट अस्पताल में सुबह 10 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। शुक्रवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  

समारोह - भोजपुरी समाज, कानपुर की ओर से प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह शास्त्री नगर बड़ा सेंटर पार्क में शाम 5 बजे। 

गोष्ठी - टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से कारण बताओ नोटिस पर टैक्स गोष्ठी वाणिज्य कर भवन, लखनपुर के संघ कक्ष में दोपहर 3 बजे।  

बैठक - पादरी एसोसिएशन की ओर से विशेष बैठक न्यू इंडिया चर्च आफ गाड, 13 ब्लाक, गोङ्क्षवद नगर में सुबह 11:30 बजे। 

धरना - राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की ओर से काला दिवस मनाए जाने पर सरसैया घाट पर धरना सुबह 11 बजे।

शिविर - अमृता स्कूल फार स्पेशल चिल्ड्रेन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर निश्शुल्क जांच परामर्श शिविर हैलट अस्पताल में सुबह 10 बजे। 

समारोह - श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से भारत माता की आरती व 101 पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह त्रिवेणी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, जरौली फेस वन में शाम 6 बजे। 

यात्रा - भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर उत्तर की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर धन्यवाद यात्रा संत नगर चौराहा से दोपहर 12 बजे। 

सेमिनार - पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर, आजाद नगर की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर सेमिनार सुबह 10 बजे। 

chat bot
आपका साथी