जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
Kanpur Event and Programs News Update कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। डा. देवी प्रसाद शुक्ल की स्मृति में निश्शुल्क स्वास्थ्य मेला भास्करानंद इंटर कालेज नर्वल में सुबह 10 बजे। दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से फन फिएस्टा 2021 सुबह 1030 बजे।
कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सोमवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं। शुभारंभ - भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ दक्षिण जिला की ओर से विजय रथ 2022 का शुभारंभ किदवई नगर से दोपहर 1 बजे। शिविर - अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की ओर से अधिवक्ता कल्याण जागरुकता शिविर बार एसोसिएशन में दोपहर 12:30 बजे।