जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज होने वाले मुकदमों की सुनवाई कानपुर देहात की बिल्डिंग में स्थानांतरित करने के संबंध में डीएम को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दोपहर 12 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:11 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। शुक्रवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  सम्मान: डीपीएस बर्रा और आजाद के टापरों का सम्मान समारोह सुबह 11 बजे। वितरण: भावना सोसाइटी फार डिसएबल द्वारा टीएलएम किट का वितरण कौशलपुरी गुमटी नंबर पांच में दोपहर 12:30 बजे। शपथ ग्रहण: कानपुर पास्टर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 ब्लाक गोविंदनगर चर्चा में शाम छह बजे। प्रदर्शन: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के मुकदमे दर्ज होने के विरोध में प्रदर्शन मछरिया चौराहा में दोपहर 1:30 बजे। सभा: एलिम्को वर्कर्स यूनियन की ओर से आम सभा यूनियन कार्यालय में शाम पांच बजे। तीज: लायंस क्लब एकता विशाल की ओर से तीज महोत्सव रतन प्रेसीडेंसी तिलक नगर में शाम छह बजे। पाठशाला: मिशन मुस्कान पाठशाला सरसैयाघाट में दोपहर एक बजे। ज्ञापन: पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज होने वाले मुकदमों की सुनवाई कानपुर देहात की बिल्डिंग में स्थानांतरित करने के संबंध में डीएम को कलेक्ट्रेट में  ज्ञापन दोपहर 12 बजे। 

chat bot
आपका साथी