जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को हटाने के संबंध में ज्ञापन मुख्य अभियंता रामगंगा कमांड कैंट में दोपहर 12 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बुधवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  कार्यशाला: कांग्रेस कमेटी दक्षिण की कार्यशाला कमलेश्वरम गेस्ट हाउस छपेड़ा पुलिया में शाम पांच बजे। ज्ञापन: चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को हटाने के संबंध में ज्ञापन मुख्य अभियंता रामगंगा कमांड कैंट में दोपहर 12 बजे। बैठक: भाजपा रामलला मंडल कार्यसमिति की बैठक बांके बिहारी बैंक्वेट हाल मसवानपुर में दोपहर दो बजे। प्रदर्शन: संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा सार्वजनिक साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण करने के विरोध में प्रदर्शन नेशनल इंश्योरेंस कंपनी माल रोड में सुबह 11:30 बजे। -एचआरडी कानपुर मंडल की कार्य प्रणाली के विरोध में दिये ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं हो पर विरोध प्रदर्शन बिरहाना रोड में शाम 5:30 बजे। पार्टी: आइडब्ल्यूसी प्रिसेस कानपुर की ओर से डी एंड जी ग्रांड क्लब में डिस पार्टी पालिटेक्निक चौराहा में शाम चार बजे। 

chat bot
आपका साथी