जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर पूर्व सैनिक विभाग द्वारा बांगलादेश मुक्ति संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ विजय दिवस समारोह तिलक हाल में दोपहर तीन बजे से। ग्रीनपार्क में मेगा वैक्सीनेशन शिविर सुबह दस बजे से।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:20 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:20 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अनलाक के बाद प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। गुरुवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  वर्षगांठ : शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर पूर्व सैनिक विभाग द्वारा बांगलादेश मुक्ति संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ विजय दिवस समारोह तिलक हाल में दोपहर तीन बजे। पदयात्रा : भाजयुमो कानपुर महानगर द्वारा चियर फार इंडिया हेतु पदयात्रा मोतीझील से सुबह नौ बजे। शिविर : ग्रीनपार्क में मेगा वैक्सीनेशन सुबह दस बजे। बैठक : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक खालसा इंटर कालेज गोविंदनगर में सुबह 11 बजे। 

chat bot
आपका साथी