जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर की ओर से आनलाइन पेरेंट सपोर्ट का शुभारंभ आजादनगर में शाम पांच बजे होगा। प्रतिनिधि मंडल प्रीपेड मीटर बदलवाने को लेकर केस्को एमडी के दफ्तर में बैठक दोपहर 1215 बजे से होगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 06:05 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अनलाक के बाद प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। मंगलवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।   पुतला दहन : नमो सेना इंडिया की ओर से आंतकी धमकी देने के विरोध में पुतला दहन टाटमिल चौराहा में दोपहर 12 बजे। बैठक : उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक आस्था पार्टी लान इंद्रानगर में दोपहर 12 बजे। तिलक नगर नागरिक एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल प्रीपेड मीटर बदलवाने को लेकर केस्को एमडी के दफ्तर में बैठक दोपहर 12:15 बजे। दिवस : बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापस लाओ संघर्ष समिति द्वारा काला दिवस शताब्दी गेट कोर्ट में दोपहर 12:30 बजे।  शुभारंभ : पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर की ओर से आनलाइन पेरेंट सपोर्ट का शुभारंभ आजादनगर में शाम पांच बजे।

chat bot
आपका साथी