Lockdown की वजह से कानपुर के Swarg Ashram में शव रखने के लिए नहीं बन पा रहे Deep Freezer

पंडित विपिन ने बताया कि सभी फ्रीजर किसी ना किसी संस्था व समाज की ओर से दान में स्वर्ग आश्रम को दिया गया है। यह अभी जरूरत मंद लोगों को उपलब्ध कराए जाते हैं लेकिन यह पिछले छह माह से खराब पड़े हैं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 02:50 PM (IST)
Lockdown की वजह से कानपुर के Swarg Ashram में शव रखने के लिए नहीं बन पा रहे Deep Freezer
अब इसे ठीक कराने की जरूरत स्वर्ग आश्रम के कर्मचारियों को पड़ी है

कानपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए शासन ने साप्ताहिक बंदी कर दी है। इसमें सिर्फ दूध और हरी सब्जियां ही मिल पा रही है। ऐसे में अन्य दुकानें बिल्कुल हैं। इस वजह से बर्रा दो स्थित स्वर्ग आश्रम में रखे चारडीप फ्रीजर बिल्कुल खराब पड़े हैं। उन्हेंं ठीक कराने के लिए कर्मचारी गोविंद नगर स्थित दुकान गए थे, लेकिन वह बंद मिली इस वजह से शवों को रखने में दिक्कत हो रही है। पंडित विपिन ने बताया कि सभी फ्रीजर किसी ना किसी संस्था व समाज की ओर से दान में स्वर्ग आश्रम को दिया गया है। यह अभी जरूरत मंद लोगों को उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन यह पिछले छह माह से खराब पड़े हैं। हालांकि दो डीप फ्रीजर काम कर रहे हैं। इनसे अभी तक काम चल जा रहा था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में इसकी मांग बढ़ गई। अब इसे ठीक कराने की जरूरत स्वर्ग आश्रम के कर्मचारियों को पड़ी है।

अपनों की अस्थियां उठाने नहीं आ रहे लोग : स्वर्ग आश्रम में प्रतिदिन 30 से 40 शवों का दाह संस्कार किया जा रहा है, लेकिन किसी के परिवार वाले अस्थियां उठाने नहीं आ रहे हैं। उस वजह से कर्मचारी झाड़ू लगाकर पास से निकली नहर में फेंक दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी