कानपुर के रामआसरे नगर में कम्युनिटी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, पार्षद के साथ अभियंता ने किया निरीक्षण

वार्ड सात निरालानगर के रामआसरे नगर में स्थित कम्युनिटी सेंटर देखरेख के आभाव में जर्जर हो चुका है। कम्युनिटी सेंटर अब नशेबाजी का अड्डा बन चुका है। इस वजह से क्षेत्र के लोग यहां आते-जाते नहीं। पार्षद गिरीश चंद्रा ने बताया कि वार्ड में कई मलिन बस्ती हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:41 PM (IST)
कानपुर के रामआसरे नगर में कम्युनिटी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, पार्षद के साथ अभियंता ने किया निरीक्षण
कानपुर में कम्युनिटी सेंटर की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। गोविंदनगर के रामआसरे नगर में स्थित 20 वर्ष पुराने कम्युनिटी सेंटर का नगर निगम की ओर से जीवर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम अभियंता प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इसके बनने मलिन बस्तियों के लोगों को आयोजन करने के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वार्ड सात निरालानगर के रामआसरे नगर में स्थित कम्युनिटी सेंटर देखरेख के आभाव में जर्जर हो चुका है। कम्युनिटी सेंटर अब नशेबाजी का अड्डा बन चुका है। इस वजह से क्षेत्र के लोग यहां आते-जाते नहीं। पार्षद गिरीश चंद्रा ने बताया कि वार्ड में कई मलिन बस्ती हैं। यह लोग गेस्ट हाउस लेने में असमर्थ हैं। उनकी सुविधा के लिए कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। पहले कम्युनिटी सेंटर नगर निगम गांधी स्मारक पार्क के पीछे बनाये जाने की योजना थी, लेकिन वहां 13 ब्लाक मंडी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। इस वजह से रामआसरे नगर कम्युनिटी सेंटर का ही जीवर्णोद्धार किया जाने की योजना बनाई। इस संबंध में नगर निगम जोन पांच के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह, अवर अभियंता राकेश गुप्ता ने पार्षद के साथ निरीक्षण किया। राजवीर सिंह ने बताया कि प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही नगर आयुक्त के सामने इसे रखेंगे।

chat bot
आपका साथी