संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विबियापुर निवासी अजय कुमार का शव घर के आंगन में अंगौछे के फंदे से लटका मिला। पड़ोस के बच्चे बंदर भगाने को अजय की छत पर चढ़े तो उन्हें शव नजर आया। मकान के पास रहने वाले भाई लाखन पहुंचे।

By Moris SamuelEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:01 PM (IST)
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
दिवंगत के घर में छानबीन करती फोरेंसिक टीम। जागरण

कानपुर, जेएनएन। मूसानगर के फत्तेपुर के मजरा विबियापुर में युवक का शव संदिग्ध हालात में घर में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची और छानबीन की। दिवंगत के भाई ने पड़ोसी गांव के युवकों पर धमकाने व हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

   विबियापुर निवासी 35 वर्षीय अजय कुमार का शव सोमवार को घर के आंगन में अंगौछे के फंदे से लटका मिला। पड़ोस के बच्चे बंदर भगाने को अजय की छत पर चढ़े तो उन्हें शव नजर आया। मकान के पास में रहने वाले भाई लाखन पहुंचे। लाखन ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी गांव मजरा बंगलन के कुछ युवकों ने शराब के नशे में भाई से विवाद किया था। युवक उसे खोजते हुए कई बार घर आए और धमकी दी थी। आरोप है कि युवकों ने ही हत्या की है। पूरे घर के दरवाजे भी खुले थे, इसलिए अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता। सीओ प्रभात कुमार व थाना प्रभारी रजनेश ङ्क्षसह पहुंचे और स्वजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। लाखन ने बताया कि भाई अजय की पत्नी की मौत पांच वर्ष पूर्व हो गई थी। उसके तीन बच्चे थे और ननिहाल भौली थाना कुरारा जनपद हमीरपुर चले गए थे, भाई घर में अकेले रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

आाखिर किसका है एक अंगौछा:

युवक ने फांसी दो अंगौछे को मिलाकर लगाई थी। जिसमें एक लाल व दूसरा सफेद रंग का था। सफेद रंग का अंगौछा अजय का था लेकिन दूसरे अंगौछे के बारे में भाई लाखन ने अनभिज्ञता जता दी। पुलिस जांच कर रही कि आखिर यह अंगौछा किसका है।

chat bot
आपका साथी