कानपुर देहात में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

थाना डेरापुर के ग्राम उरसान गांव निवासी सुधीर कटियार कस्बे के विकास नगर में अपनी पत्नी अनामिका कटियार के साथ रह रहे थे। सुधीर तहसील में नाजिर हैं फिलहाल अभी निलंबित चल रहे हैं। गुरुवार सुबह अनामिका का शव संदिग्ध हालात में घर के आंगन में फंदे पर लटका मिला।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:34 PM (IST)
कानपुर देहात में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव। सांकेतिक फोटो।

 कानपुर देहात, जेएनएन। सिकंदरा के विकास नगर में सुधीर कटियार की पत्नी अनामिका का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने बीमार हालत में भी उससे काम कराने व प्रताड़ित करने का आरोप लगा हंगामा किया। इसके साथ हत्या का भी आरोप लगाया है। पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर जांच की।

थाना डेरापुर के ग्राम उरसान गांव निवासी सुधीर कटियार कस्बे के विकास नगर में अपनी पत्नी 40 वर्षीय अनामिका कटियार के साथ रह रहे थे। सुधीर तहसील में नाजिर हैं फिलहाल अभी निलंबित चल रहे हैं। गुरुवार सुबह अनामिका का शव संदिग्ध हालात में घर के आंगन में जंगले के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सिकंदरा शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही जांच की। इसीबीच सूचना पर मायके से अनामिका के भाई अनिल उर्फ मन्ना कटियार व अन्य स्वजन पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बहन बीमार रहती थी इसके बाद भी पति काम का बोझ डालता था व प्रताड़ित करता था। पुलिस ने हंगामा कर रहे स्वजनों को किसी तरह शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पति ने फांसी लगाने की बात कही है ताे वहीं मायके पक्ष ने हत्या करने का शक जताया है।अनामिका के भाई ने कहा कि पहले भी कई बार पति उसकी बहन को परेशान करता था। इसकी शिकायत कई बार बहन ने की थी। बहन के बीमार होने के बाद भी उससे काम करने के लिए प्रताड़ित करता था। और बहन को कई बार मारता पीटता भी था। जिससे बहन परेशान रहती थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी