संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। शुक्रवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:05 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को किया गिरफ्तार 

चकेरी पुलिस ने महिला से मोबाइल लूट करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि बीती आठ जुलाई को महाराजपुर निवासी संगीता घर जा रहीं थीं। इस दौरान रास्ते में जीटी रोड स्थित पीएसी मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया था। गुरुवार रात को थाना प्रभारी आरजेएस गौतम ने चकेरी मोड़ तिराहे के फ्लाईओवर के नीचे से मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम पोखरपुर निवासी फैसल बताया है। आरोपित के पास से लूटा हुआ मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

दुल्हन पर धोखाधड़ी कर शादी करने का आरोप 

बाबूपुरवा के एक युवक ने दुल्हन पर धोखाधड़ी कर शादी करने और जेवरात लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि युवती ने तीसरी शादी कर ली है। न्यू लेबर कालोनी निवासी अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि गोविंद नगर निवासी महिला ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर उन्हें प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान उन्होंने चार जून 2020 को आर्य समाज में महिला से शादी कर ली। जिसके बाद से वह ज्यादातर मायके में ही रहती थी। इस बीच २३ नवंबर को वह घर से 50 हजार रुपये नकद और पांच लाख के जेवरात लेकर चली गई। जिसके बाद उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। तभी कुछ दिनों पहले उन्हें पता चला कि महिला ने बीती जुलाई को अपनी दोनों शादियों के बारे में जानकारी छिपाकर तीसरे युवक से शादी कर ली है। जिसके प्रमाण के तौर पर युवक ने पुलिस को साक्ष्य भी दिए। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम ङ्क्षसह ने बताया कि महिला से संपर्क कर थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप 

गोङ्क्षवद नगर निवासी एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जेवरात हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की तहरीर के अनुसार हमीरपुर में उनका विवाह हुआ था। वह सब्जी बेचकर जीवन यापन करती थीं। जिसके लिए वह कानपुर सब्जी खरीदने आती थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात गोविंद नगर निवासी पिकअप चालक पप्पू उर्फ राहुल से हुई। जिसने उन्हें प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया। जिसके बाद जुलाई 2020 को आरोपित उन्हें अपने साथ घर ले आया। जहां आरोपित ने उनके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। इस बीच आरोपित ने उनके डेढ़ लाख रुपयेे नकद और जेवरात भी हड़प लिए। कुछ दिनों बाद आरोपित उन्हें दूसरी जगह किराए पर लेकर रहने लगा। जहां से वह बिना बताए चला गया। जिसके बाद वह बीती 17 जून को आरोपित के घर पहुंची तो उनसे मारपीट व गाली-गलौज कर घर से भगा दिया गया। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत 

हाथीपुर में शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र सिंह ने बताया मृतक की शिनाख्त फतेहपुर औंग के होलापुर निवासी लगभग 40 वर्षीय अभय ङ्क्षसह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक चौडगरा से किसी काम से कानपुर आ रहा था।संस

मैस्कर घाट में मिला युवक का शव

कैंट के मैस्कर घाट में शुक्रवार को गंगा किनारे एक युवक का शव मिला। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष है। संभवत: शव नदी में कहीं से बहकर आया है। फिलहाल शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जासं

chat bot
आपका साथी