कानपुर के वो चौराहे जहां सबसे ज्यादा वसूली करते हैं पुलिस कर्मी, अब विजिलेंस रखेगी निगह

यातायात पुलिस ने कानपुर में वसूली वाले चौराहे चिह्नित किए हैं इनमें छह स्थानों पर सबसे ज्यादा वसूली होती है। अब विजिलेंस टीम ने अभियान चलाकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मी को पकड़ने की रणनीति तैयार की है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:57 PM (IST)
कानपुर के वो चौराहे जहां सबसे ज्यादा वसूली करते हैं पुलिस कर्मी, अब विजिलेंस रखेगी निगह
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को तैयार कमिश्नरेट पुलिसिंग।

कानपुर, जेएनएन। पहली बार यातायात पुलिस ने उन स्थानों और चौराहों को चिह्नित किया है, जहां पर पुलिसकर्मी वसूली करते हैं। शहर भर में ऐसे स्थान डेढ़ दर्जन हैं, जबकि छह चौराहों पर सबसे ज्यादा वसूली होती है। जल्द ही इन स्थानों पर अभियान चलाकर वसूलीबाज पुलिस कर्मियों को पकड़ा जाएगा।

नगर में कमिश्नरेट पुलिसिंग लागू होने के बाद पुलिस आयुक्त ने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आतंरिक विजिलेंस बनाने को कहा था। इस योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है। शुरुआत यातायात पुलिस से हुई है। डीसीपी यातायात बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पिछले दिनों शहर में उन स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां पर पुलिसकर्मी वसूली करते हैं। जांच में करीब डेढ़ दर्जन स्थान चिह्नित हुए हैं। इनमें से छह ऐसे स्थान हैं, जहां वसूली चरम पर है। डीसीपी क्राइम के मुताबिक इन स्थानों पर खुफिया तरीकों से वसूलीबाज पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया गया है। जल्द ही कार्रवाई भी होगी।

यहां होती है सबसे ज्यादा वसूली : रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, टाटमिल चौराहा, कल्याणपुर क्राङ्क्षसग, जरीब चौकी और घंटाघर चौराहा।

ऐसे होती है वसूली

-आटो, टेंपो, ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी भराने के एवज में

-नो इंट्री में शहर के अंदर ट्रकों की इंट्री देने के एवज में

-सवारी वाहनों को मनमाफिक रूट से चलने देने के लिए

-वाहनों को चेकिंग के नाम पर रोक कोई न कोई कमी निकालकर

chat bot
आपका साथी