फर्रुखाबाद में बीएलओ ने डीएम के सामने ड्यूटी कटवाने की रखी मांग, दबंगों के खिलाफ कही ये बात

बोलीं दबंग फर्जी वोट बनवाने को बना रहे दबाव। गश खाकर कुर्सी पर गिरी डीएम हुए नाराज। डीएम ने महिला को बाहर निकालने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी महिला को बाहर छोड़ आईं। इसके बाद महिला मैदान में लेटकर रोती रही।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:50 PM (IST)
फर्रुखाबाद में बीएलओ ने डीएम के सामने ड्यूटी कटवाने की रखी मांग, दबंगों के खिलाफ कही ये बात
डीएम के सामने ड्यूटी कटवाने का प्रस्ताव रखतीं बीएलओ।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप एवं एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मंगलवार को तहसील सदर संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक महिला बीएलओ वहां पहुंची और कहा कि वह गरीब है। दबंग चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं, उस पर फर्जी वोट बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे उसे ड्यूटी से हटा दें। 

ये है पूरा मामला 

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी खुशीराम पाल की पत्नी पुष्पा पाल ग्राम पंचायत अजीजलपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनकी बीएलओ में ड्यूटी लगी है। पुष्पा पाल दोपहर बाद तहसील पहुंचीं। वह पहले जिलाधिकारी से मिलीं, इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद से कहा कि साहब उनकी ड्यूटी काट दें। दबंग चुनाव लड़ रहे हैं। फर्जी वोट बनाने के लिए उन पर दबाव बनाकर धमकी दी जा रही है। पीडि़ता ने कहा कि यदि उसे नहीं हटाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। डीपीओ ने  समझाने का प्रयास किया, तभी महिला गश खाकर गिर गई। नवाबगंज की थाना प्रभारी पूनम जादौन ने महिला को संभाला। यह नजारा देखकर जिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने महिला को बाहर निकालने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी महिला को बाहर छोड़ आईं। इसके बाद महिला मैदान में लेटकर रोती रही। डीपीओ ने उसे समझाने का प्रयास किया और कहा कि उसे असुविधा हो रही थी तो पहले बता देतीं, वह ड्यूटी काट देते। 

घर मांगने गई मां-बेटी को मिली फटकार

13 जनवरी को रोडवेज बस स्टेशन पर अतिक्रमण हटाया गया था। जिसमें मंजू दीक्षित का आशियाना भी टूट गया था। मंजू अपनी पुत्री के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में घर मांगने पहुंचीं तो जिलाधिकारी ने उन्हें भी फटकार लगा दी। 

chat bot
आपका साथी