नेशनल ताइक्वांडो में शहर के खिलाडिय़ों का दबदबा, चार स्वर्ण सहित जीते 9 पदक

कई प्रदेशों के बीच चमके शहर के होनहार खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में बढ़ाया यूपी का मानरविवार देर रात गाजियाबाद में संपन्न हुई चतुर्थ नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर के खिलाडिय़ों ने 9 पदक हासिल किए

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:23 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:23 PM (IST)
नेशनल ताइक्वांडो में शहर के खिलाडिय़ों का दबदबा, चार स्वर्ण सहित जीते 9 पदक
शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी

कानपुर, जेएनएन। आत्मरक्षा की खेल ताइक्वांडो में शहर के खिलाडिय़ों का दबदबा प्रतियोगिता दर प्रतियोगिता निखरता ही जा रहा है। रविवार देर रात गाजियाबाद में संपन्न हुई चतुर्थ नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर के खिलाडिय़ों ने 9 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में दिल्ली असम, हरियाणा,यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित विभिन्न प्रदेशों के दर्जनों खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। टीम मैनेजर हिमांशु राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में सौम्या पटेल,साक्षी कुशवाहा, सृष्टि कुशवाहा और कृष्णा सिंह ने स्वर्ण पदक झटका। उसके साथ ही इतिशा कुशवाह, राज कुशवाहा और अक्षत द्विवेदी ने रजत पदक कथा मनीष भट्ट और अव्यव ने कांस्य पदक हासिल किया। हिमांशी के मुताबिक प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने विभिन्न आयु वर्ग में सर्वाधिक पदक हासिल किए। टीम कोच विनीत राठौर ने बताया कि ताइक्वांडो खेल में शहर के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन लगातार निकलता ही जा रहा है। लंबे समय के बाद हुई प्रतियोगिता में शहर के खिलाडिय़ों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। उनके प्रदर्शन के बदौलत यूपी प्रतियोगिता में छाया रहा। नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर को 9 पदक मिलने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीशान सिद्दीकी, शैलेश कुमार ने खुशी जाहिर की और पदक विजय खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी