Kanpur Weather Update: दो दिन राहत देकर फिर सर्दी का सितम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

मंगलवार की रात से तेज सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। आने वाले दो दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना बनी है। हालांकि बीते दो दिन से तापमान स्थिर रहा और दिन में धूप से राहत रही।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 08:47 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 08:47 AM (IST)
Kanpur Weather Update: दो दिन राहत देकर फिर सर्दी का सितम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन
कानपुर में मौसम ने फिर करवट बदली तो सर्दी बढ़ गई है।

कानपुर, जेएनएन। देश में मौसमी सिस्टम, चक्रवाती और विपरीत हवा के क्षेत्रों के कमजोर पड़ते ही उत्तर पश्चिमी हवा सीधे मैदानी इलाकों में आनी शुरू हो गई है। मंगलवार देर रात से ही हवा की रफ्तार करीब नौ किलोमीटर प्रतिघंटे रही, जो और बढ़ सकती है। इससे दो दिन राहत के बाद सुबह से फिर सर्दी का सितम शुरू हो गया। तेज हवा के चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और गलन बढ़ेगी। यह स्थिति तब होगी, जबकि एक दिन पहले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ था। हवा 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड हुई।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार और गुरूवार को ठीक ठाक सर्दी पड़ेगी। सुबह शाम हलका कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलने के आसार हैं। राजस्थान के पास विपरीत और पूर्वी असम की ओर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ था। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवा से वातावरण में नमी का काफी घनतव है। बुधवार को ज्यादा सर्दी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात से नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा जारी रही। ये हवाएं बुधवार की दोपहर तक और तेज चलने लगेगी और इससे पारा नीचे आएगा। 21 जनवरी को जम्मू के पास पश्चिमी विक्षोभ विकसित होगा, जिससे 22 के बाद 26 जनवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी, वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही शुष्क हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आने लगेगी।

chat bot
आपका साथी