कानपुर के चाचा नेहरू और जागेश्वर अस्पताल की मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, महापौर ने रखा था ये प्रस्ताव

महापौर ने कहा कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। इससे बहुत दुखी हूं। इस दौरान वह भावुक भी हो गईं। उन्होंने सीएम ने अनुरोध किया कि नगर निगम के पास चाचा नेहरू अस्पताल और जागेश्वर अस्पताल में बच्चों का इलाज होता था।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:35 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:35 PM (IST)
कानपुर के चाचा नेहरू और जागेश्वर अस्पताल की मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, महापौर ने रखा था ये प्रस्ताव
सीएम ने कोई भी बात लिखित में देने और जनता को जागरूक करने के लिए कहा

कानपुर, जेएनएन। कोविड की तैयारियों के बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर प्रमिला पांडेय को फोन करके जानकारी ली है। इस दौरान महापौर ने संभावित तीसरी लहर से पहले चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज और जागेश्वर अस्पताल गोविंदनगर को बच्चों के इलाज के लिए तैयार रखने का प्रस्ताव रखा। सीएम ने दोनों अस्पतालों की रिपोर्ट भिजवाने और एक कॉपी डीएम को देने के लिए भी बोला।

महापौर प्रमिला पांडेय के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे फोन आया। सीएम ने हालचाल पूछे और कोविड संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। महापौर ने कहा कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। इससे बहुत दुखी हूं। इस दौरान वह भावुक भी हो गईं। उन्होंने सीएम ने अनुरोध किया कि नगर निगम के पास चाचा नेहरू अस्पताल और जागेश्वर अस्पताल में बच्चों का इलाज होता था। इन्हेंं कोविड अस्पताल बनाया जा सकता है। इसके बाद महापौर ने सीएम से मुलाकात की बात कही। सीएम ने कोई भी बात लिखित में देने और जनता को जागरूक करने के लिए कहा।

दोनों अस्पताल की रिपोर्ट की जा रही तैयार : नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि चाचा नेहरू और जागेश्वर अस्पताल की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पता किया जा रहा है कि कितने कमरे हैं, क्या व्यवस्था है और क्या होनी चाहिए।

राजस्व की टीम ने नापजोख शुरू की : गोविंद नगर स्थित जागेश्वर अस्पताल और यहां पर लगने वाले प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट के लिए राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को पार्षद नवीन पंडित के साथ मिलकर जमीन की नापजोख की। परिसर 2700 वर्गमीटर में आक्सीजन प्लांट लगना है।  

chat bot
आपका साथी