Water Crisis in Kanpur: लोअर गंगा कैनाल से जलापूर्ति फिर बंद, पांच लाख जनता को नहीं मिल पाएगा पानी
Water Crisis in Kanpur नहर बंद हो जाने के कारण कई दिनों से लोअर गंगा कैनाल बंद रही। अब चालू हुई तो अरमापुर स्थित पंपिंग स्टेशन में लगी मोटरों में सिल्ट घुस गयी है। इसके कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है।
कानपुर, जेएनएन। Water Crisis in Kanpur जल स्रोत होने के बाद भी शहर को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। जनता पीने के पानी के लिए जूझ रही है। कई माह बाद चालू हुई लोअर गंगा कैनाल से जलापूर्ति फिर से बंद हो गयी है। इसके चलते पांच लाख जनता को फिर से पीने के पानी के लिए जूझना पड़ेगा। लोअर गंगा कैनाल से पांच करोड़ लीटर जलापूर्ति रोज की जाती है। करीब पांच लाख जनता को पीने योग्य पानी मिलता है। कैनाल से जलापूर्ति बंद हो जाने से उत्तर क्षेत्र के तीन दर्जन इलाकों को लो प्रेशर से जलापूर्ति हो पा रही है।
नहर बंद हो जाने के कारण कई दिनों से लोअर गंगा कैनाल बंद रही। अब चालू हुई तो अरमापुर स्थित पंपिंग स्टेशन में लगी मोटरों में सिल्ट घुस गयी है। इसके कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है। जल निगम का दावा है कि दो दिन में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके चलते हर्ष नगर, अशोक नगर, कौशलपुरी, ग्वालटोली, सूटरगंज, जवाहर नगर, नेहरू नगर, रामबाग, आरके नगर, पीरोड, प्रेमनगर, चमनगंज, बेकनगंज, परेड, गांधीनगर इलाकों में लो प्रेशर से पानी आने के कारण ऊपरी मंजिलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।