Kanpur Big Issue: स्मार्ट सिटी में गंदगी की ओर ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार, डेंगू और अन्य रोगों का बढ़ रहा खतरा

पार्षद सुनील कन्नौजिया ने बताया कि बुद्ध बिहार इलाके में सीवर लाइन डलवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते रहें लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की तो थक हार कर अपनी संपत्ति नीलाम करने की योजना बनाई तो जलकल ने काम शुरू किया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:15 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:15 PM (IST)
Kanpur Big Issue: स्मार्ट सिटी में गंदगी की ओर ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार, डेंगू और अन्य रोगों का बढ़ रहा खतरा
कानपुर शहर में गंदगी की स्थिति दर्शाती प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। जूही इलाके में नगर निगम अभियंता की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। दरअसल, यहां पर सालभर से जमा गंदा पानी लोगों के लिए नासूर बन गया है। दर्जनों शिकायतों के बाद भी अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के अनुराग गौतम, शुभम, मनीष, सुनील, विजय, विक्की ने बताया कि क्षेत्र में गंदगी की वजह से बहुत मच्छर आ जाते हैं। लोगों ने बताया कि बिठूर के कुरसौली गांव में जिस तरह से डेंगू की महामारी फैली हुई है। वही हाल कहीं जूही बुद्ध विहार इलाके में ना फैल जाये। इस बात डर लोगों को सता रहा है। वहीं, क्षेत्रफल के हिसाब के बुद्ध बिहार में आबादी ज्यादा है। लोगों ने कई बार खुद चंदा कर दवा का छिड़काव कराया है। बदबू का आलम यह है कि बिना मुंह बंद किये यहां से निकलना बहुत मुश्किल है। 

पार्षद बोला पक्षपात करते हैं अधिकारी : पार्षद सुनील कन्नौजिया ने बताया कि बुद्ध बिहार इलाके में सीवर लाइन डलवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते रहें, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की तो थक हार कर अपनी संपत्ति नीलाम करने की योजना बनाई तो जलकल  ने काम शुरू किया। इसी तरह जलभराव में भी धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

किदवई नगर में सीवर ओवरफ्लो से खराब हो रही सड़क: किदवई नगर एच ब्लाक में तीन माह से सीवर ओवरफ्लो हो गया है। जबकि यह पाश इलाके में शामिल है। ज्यादा दिन तक पानी भरा होने की वजह से सड़क उखड़ती जा रही है। अवर अभियंता अजीत यादव ने बताया कि क्षेत्र में दबी लाइनें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। इस वजह से हर बार जलभराव की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नई लाइन डालना ही विकल्प है।

chat bot
आपका साथी