कानपुर में बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे का शिकार हुई शिक्षिका, पति भी घायल

फजलगंज थानाक्षेत्र के दर्शनपुरवा में रहने वाले प्रिंस शर्मा शिवराजपुर स्थित निजी इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उसी विद्यालय में उनकी पत्नी 49 वर्षीय पत्नी रजनी शर्मा भी पढ़ाती थीं। शनिवार सुबह दंपती बाइक से विद्यालय जा रहे थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:27 PM (IST)
कानपुर में बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे का शिकार हुई शिक्षिका, पति भी घायल
कानपुर में शिक्षिका की मौत से संबंधित खबर की प्रतीकात्मक फोटाे।

कानपुर, जेएनएन। कल्याणपुर में जीटी रोड पर एक इंटर कालेज के शिक्षक दंपती की बाइक में उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका सड़क पर गिरीं और डंपर के पहियों के नीचे कुचल जाने से मौके पर मौत हो गई। हादसे में पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। 

फजलगंज थानाक्षेत्र के दर्शनपुरवा में रहने वाले प्रिंस शर्मा शिवराजपुर स्थित निजी इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उसी विद्यालय में उनकी पत्नी 49 वर्षीय पत्नी रजनी शर्मा भी पढ़ाती थीं। शनिवार सुबह दंपती बाइक से विद्यालय जा रहे थे। कल्याणपुर में पालीटेक्निक चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रजनी उछलकर सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान डंपर चालक ने भागने की कोशिश में उन्हें पहियों के नीचे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पति प्रिंस भी सिर के बल गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख अन्य वाहन सवार रुके, लेकिन डंपर चालक तेज रफ्तार से वाहन समेत मौके से भाग निकला। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रिंस शर्मा को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद घायल के फोन से उनके स्वजन को जानकारी दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। रजनी की दोनों बेटियां कृषिका व योजना शव देख बेहाल हो गईं। कल्याणपुर थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि आरोपित डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी