कन्नौज मेें पेशी पर आए बंदी ने ब्लेड से काटी गर्दन व कलाई, पिता ने जेल प्रशासन पर लगाया इलाज न कराने का आरोप

सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज निवासी अनुज तिवारी पर करीब डेढ़ महीने पहले छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा गया था। अनुज ने सदर कोतवाली में गिरफ्तारी दे दी थी। इसके बाद उसके जेल भेज दिया गया था। बुधवार को अनुज कचहरी में पेशी पर आया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 05:08 PM (IST)
कन्नौज मेें पेशी पर आए बंदी ने ब्लेड से काटी गर्दन व कलाई, पिता ने जेल प्रशासन पर लगाया इलाज न कराने का आरोप
जिला अस्पताल में बंदी अनुज का उपचार करते डाक्टर।

कन्नौज, जागरण संवाददाता।  पेशी पर लाए गए बंदी ने ब्लेड से ताबड़तोड़ खुद पर वार करके गला और कलाई काट ली। काफी खून बहने के बाद वह वहीं गिर पड़ा। हालत गंभीर देख पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लाए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। बताते हैैं कि अदालत में आरोप बनने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज निवासी अनुज तिवारी पर करीब डेढ़ महीना पहले किशोरी ने पाक्सो, दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को आरोपित की पाक्सो कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट परिसर में ही आरोपित ने ब्लेड से हाथ और गर्दन पर वार कर लिए। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान उसकी पत्नी और छह साल का बच्चा भी मौजूद था। घटना से कोर्ट में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस ने कार से ले जाकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डा.सहदेव ने उपचार किया। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक उसके गले पर व कलाई पर दो निशान काटने के मिले। स्वजन ने अस्पताल मेें उसका नाम अमित बताया जबकि सिपाही ने सही नाम दर्ज कराया। 

जेल में नहीं मिल रहा था उपचार : अनुज के पिता श्याम के मुताबिक जेल में वह कई दिन से बीमार चल रहा था। बेहतर उपचार नहीं दिया जा रहा था। इसलिए वह परेशान था। 

chat bot
आपका साथी