फर्रुखाबाद में दुष्कर्म करने के बाद जेठ बोला-अगर पति को बताया तो कर दूंगा हत्या

घर में अकेली सो रही 28 वर्षीय महिला के साथ उसके अविवाहित जेठ ने ही दुष्कर्म किया। जब महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी तो जेठ ने उसके गले में फंदा कसकर हत्या करने की कोशिश की। महिला जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 02:25 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 02:25 PM (IST)
फर्रुखाबाद में दुष्कर्म करने के बाद जेठ बोला-अगर पति को बताया तो कर दूंगा हत्या
किसी तरह से स्वजन के चंगुल से छूटकर महिला थाने पहुंची

कानपुर, जेएनएन। घर में अकेली सो रही 28 वर्षीय महिला के साथ उसके अविवाहित जेठ ने ही दुष्कर्म किया। जब महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी तो जेठ ने उसके गले में फंदा कसकर हत्या करने की कोशिश की। महिला जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला का पति गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता है। घर में वह अकेली रहती है। शनिवार रात महिला का 38 वर्षीय अविवाहित जेठ घर कमरे में घुस आया और सोते वक्त उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी फोन से अपने पति को दी। इससे गुस्साए जेठ ने महिला के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या का प्रयास किया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मामला पारिवारिक होने के कारण दोपहर तक लोग मामले को दबाए रहे, लेकिन किसी तरह से स्वजन के चंगुल से छूटकर महिला थाने पहुंची। इस दौरान उसने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष पूनम सिंह जादौन ने बताया कि अभी-अभी प्रार्थना पत्र मिला है। घटनास्थल पर स्वयं जा रही हूं, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी