Jain Temple Kanpur: शांति धारा पूजन करके एक दूसरे मांगी गलतियों के लिए माफी, व्रतधारियों का किया सम्मान

आनंदपुरी जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का पूजन अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की और क्षमा पर्व में अनुयायियों ने जाने अंजाने में हुई गलती के लिए एक दूसरे से हाथ जोड़कर माफी मांगी। व्रत पूरा करने वालों का सम्मान किया गया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:51 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:51 AM (IST)
Jain Temple Kanpur: शांति धारा पूजन करके एक दूसरे मांगी गलतियों के लिए माफी, व्रतधारियों का किया सम्मान
आनंदपुरी जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का पूजन किया गया।

कानपुर, जेएनएन। जैन समाज के महापर्व दस लक्षण के बाद मंगलवार को क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया। आनंदपुरी स्थित जैन मंदिर में अनुयायियों ने पूजन अर्चन कर शांति धारा अभिषेक किया और एक दूसरे से क्षमा याचना की। सभी लोगों ने एक दूसरे से जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी।

आनंदपुरी जैन मंदिर में अनुयायियों ने शांति धारा पूजन कर क्षमावाणी पर्व मनाया। अनुयायियों ने एक दूसरे से गलतियों की माफी मांगी और भगवान महावीर स्वामी का पूजन अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। अनूप जैन ने बताया कि 10 दिनों की आराधना का सार क्षमावाणी पर्व होता है। इसमें 10 लक्षण महापर्व में उत्तम धर्मों का पालन विधिवत करने के बाद जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ बड़े बुजुर्ग और बच्चों ने भी एक दूसरे से पैर छूकर और गले मिलकर माफी मांगी।

मंदिर परिसर में जल साधना निर्जल व्रत करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। जैन समाज की ओर से कोरोना संक्रमण काल में अधिक से अधिक भक्तों तक मंदिर में पूजन का सजीव प्रसारण पहुंचाने में सराहनीय भूमका निभाने वाले निष्कर्ष जैन का भी आभार व्यक्त किया गया। क्षमा याचना के बाद अनुयायियों ने एक दूसरे के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में तत्वार्थ सूत्र का वाचन और वैदिक मंत्रों का उच्चारण गूंजता रहा। मंदिर में आने वाले व्यक्ति क्षमा भाव व्यक्त कर पर्व को मनाते रहे। आनंदपुरी जैन मंदिर में हुए क्षमावाणी पर्व में सकल जैन समाज के लोग शामिल हुए और प्रार्थना की। क्षमा बाली शर्मा बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सायंकाल जनरल गंज स्थित बड़ा जैन मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन का आयोजन और विभक्त उत्तम क्षमा वाणी पर्व मनाएंगे।

इनका हुआ सम्मान : आनंदपुरी जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व के अवसर पर व्रत धारी नीतू जिन्होंने अधिक उम्र में भी 10 दिनों का व्रत पूरा किया उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मोहित जैन अक्षय जैन पारस जैन अमित जैन को जल साधना और निर्जल व्रत के लिए सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी