फतेहपुर में कारागार राज्यमंत्री ने जागरण विमर्श का किया उद्घाटन, बोले - अब आरामगाह नहीं रहीं प्रदेश की जेलें

Jagran Vimarsh 2021 कारागार राज्यमंत्री ने वीआइपी रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित विमर्श में ढांचागत सुधार पर जोर देते हुए कहा कि एशिया के सबसे बड़े 85 किलोमीटर लंबे रजबहा के साथ नोन नदी 32 साल बाद जीवित हुई है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:48 PM (IST)
फतेहपुर में कारागार राज्यमंत्री ने जागरण विमर्श का किया उद्घाटन, बोले - अब आरामगाह नहीं रहीं प्रदेश की जेलें
Jagran Vimarsh 2021 विमर्श में बोलते हुए कारागार राज्यमंत्री।

फतेहपुर, [गोविंद दुबे]। Jagran Vimarsh 2021 अब प्रदेश की जेलें आरामगाह नहीं हैं। अपराधी कांपते हैं। जेल के नाम पर उनमें दहशत फैल जाती है। कारागार सुधार की दिशा में भी बेहतर काम हो रहे हैं। पहले जेलों में मंत्री अपराधियों के साथ बैठकर बिरयानी खाते थे। प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से अब बड़ा बदलाव दिख रहा है। ये बातें शुक्रवार को दैनिक जागरण की ओर से आयोजित जागरण विमर्श के उद्घाटन सत्र में प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहीं। इस सत्र में विकास के बहुआयामी रास्ते खुले और लोगों ने प्रगति पथ पर बढऩे का संकल्प लिया। 

कारागार राज्यमंत्री ने वीआइपी रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित विमर्श में ढांचागत सुधार पर जोर देते हुए कहा कि एशिया के सबसे बड़े 85 किलोमीटर लंबे रजबहा के साथ नोन नदी 32 साल बाद जीवित हुई है। प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में बेहतरी आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप ङ्क्षसह ने कहा कि सरकार ने निकायों के काम में पारदर्शिता लाने का काम किया है। अब काम में कोई घपला नहीं हो रहा है। सरकार ने तय कर दिया है कि ग्राम पंचायत गांव के अंदर और जिला पंचायत गांव के बाहर काम कराएगी, इससे दोहरे भुगतान जैसी घपलेबाजी पर विराम लगेगा। भविष्य में और बेहतरी आएगी। सदर विधायक विक्रम ङ्क्षसह ने कहा कि दोआबा की इस धरती मेंं गंगा-यमुना नदी की अविरलता व निर्मलता माडल है। सौ किलोमीटर की परिधि में एक भी गंदा नाला नदियों को प्रदूषित नहीं करता है। इसके लिए सबका प्रयास सराहनीय है। जनता को जागरूक होकर इस दिशा में और बेहतर काम करना होगा। उन्होंने कहा जैविक उत्पादों को विश्व स्तर पर भृगु महाराज के नाम से ब्रांडिंग करके विश्व पटल में स्थापित किया जा सकता है। 

उद्घाटन के बाद शुरू हुए पहले सत्र में गंगा-यमुना कटरी का विकास व धरोहरों के संरक्षण पर चर्चा हुई। स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकारों ने बहुत कुछ किया, लेकिन प्राचीन धरोहरों के लिए और काम करने की जरूरत है। साहित्यकारों ने कहा कि जनता खुद से जागरूक नहीं होगी तो हमारी धरोहरों का अस्तित्व संकट में आ जाएगा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में बावनी इमली व धरोहरों में शिवराजपुर स्थित मीरा के गिरधर गोपाल मंदिर, अश्वनी कुमारों की नगरी असनी को सहेजने में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी अखर रही है। 

शैक्षिक संवर्धन एवं युवाओं का करियर के दूसरे सत्र में  शिक्षक विधायक प्रयागराज-झांसी खंड सुरेश त्रिपाठी ने इस बात पर जोर दिया शैक्षिक उन्नयन की दिशा में शिक्षक महती भूमिका में जिस तरह से आगे आएं है, उससे शिक्षा में बदलाव की बयार तेज हुई है। अयाह शाह विधायक विकास गुप्त ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कहा कि हम निरंतर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संजीदा हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने की बात कही। 

कृषि ग्रामीण स्वास्थ्य एवं बेसहारा गोवंश के तीसरे सत्र में प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह धुन्नी ने कहा कि जैविक खेती से मानव जीवन संवर सकता है। रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से हमारी खेती आइसीयू में चली गई है। इसे जैविक खादों के इस्तेमाल से ही बचाया जा सकता है। माटी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। कृषि प्रधान जिले में विकास के नए आयामों व खेती को व्यवसायिक दर्जा देकर किसानों की आय कई गुना करने पर मंथन हुआ। विमर्श में प्रगतिशील किसानों ने खेती के क्षेत्र में आ रही रुकावटों पर सवाल पूछे तो जिम्मेदार लोगों ने समाधान किया। 

सुबह 10:30 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चले विमर्श के अंतिम व समापन सत्र में विकास व समस्याओं पर लोग खुलकर बोले। शहर समेत जिले के कोने-कोने से आए लोगों ने जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षकराजेश कुमार ङ्क्षसह, मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश ने विकास, कानून-व्यवस्था व समस्याओं को लेकर जवाब दिए। नव सृजन से देश के अति पिछड़े जिलों में शामिल फतेहपुर को विकास की राह पर ले जाने का ताना-बाना बुना गया तो संकल्पों और समन्वय से सुनहरे भविष्य की सोच परवान चढ़ी।

chat bot
आपका साथी