Jagran Forum 2021 तृतीय सत्र: प्रबुद्धजन ने माना- सरकार का काम सराहनीय, पूरा हो रहा नानाजी देशमुख का सपना

Jagran Forum 2021 जागरण विमर्श के तीसरे सत्र में को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अधिकारी जय कुमार शुक्ला ने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। हमारा देश किसानों का देश है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:40 PM (IST)
Jagran Forum 2021 तृतीय सत्र: प्रबुद्धजन ने माना- सरकार का काम सराहनीय, पूरा हो रहा नानाजी देशमुख का सपना
Jagran Forum 2021 दैनिक जागरण द्वारा आयोजित विमर्श कार्यक्रम - चित्रकूट नई गाथा।

चित्रकूट, [हेमराज कश्यप]। Jagran Forum 2021 ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बेसहारा गोवंश की समस्या के निराकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों को पशुपालन के फायदे बताते हुए रोजगार से जोड़ा जा रहा है। जागरण विमर्श के तहत तीसरे सत्र में 'कृषि, ग्रामीण, शिक्षा एवं बेसहारा गोवंशÓ विषय पर चर्चा करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि चित्रकूट में राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख का सपना साकार हो रहा है।  

यह भी पढ़ें: जागरण विमर्श में बोले जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य - 'मामा' नहीं, योगी ही करेंगे चित्रकूट का विकास

सत्र को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ला ने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। हमारा देश किसानों का देश है। सरकार बेसहारा गोवंश के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह प्रयास रंग भी ला रहा है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में दिव्यांग विश्वविद्यालय से यहां के लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रमुख कृषि विज्ञानी चंद्रमणि त्रिपाठी ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नाना जी देशमुख कहा करते थे कि पूर्वांचल के लोग बहुत मृदुभाषी हैं। इनका साथ देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Jagran Forum 2021 प्रथम सत्र: चित्रकूट को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, 2024 तक हर घर में होगा नल

चित्रकूट में आज 50 किलोमीटर क्षेत्र में जिस भी गांव में हम जाते हैं, वहां के लोग समस्याओं को साझा करते हैं तो उनका निराकरण किया जाता है। पशु पालकों को पशु पालन से होने वाले फायदे बताए जा रहे हैं। गोबर, गोमूत्र का सदुपयोग बताया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। आयुष के डा. मदनगोपाल बाजपेई ने कहा कि आयुर्वेद में सत्य धर्म के साथ इलाज होता है।

यह भी पढ़ें: Jagran Forum 2021 द्वितीय सत्र: संत समाज की अपील, तपोभूमि की प्राकृतिक सुंदरता को ध्यान में रखकर हो विकास

एक किस्सा सुनाते हुए उन्होंने निरकुंडी औषधीय के फायदे और उपयोग बताए। गोसेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि गोवंश का उपयोग कृषि क्षेत्र में न किया जाना बहुत बड़ी खामी है। सरकार तो गोवंश की सुरक्षा को लेकर प्रयास कर रही है लेकिन, किसानों को भी चाहिए कि पशुपालन को लेकर सजगता दिखाएं। उन्होंने क्षेत्र में एक फ्लोर मिल स्थापित कराने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें: Jagran Forum 2021 चतुर्थ सत्र: चित्रकूट में डकैतों और आतंक का हुआ अंत, अब पाठा लिख रहा विकास की पटकथा

कहा कि अटल जी ने सर्व शिक्षा अभियान संचालित कराकर शिक्षा का प्रसार कराया। उसका लोगों को फायदा भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट की प्रबुद्ध जनता ने सुखद कल के लिए जागरण विमर्श में रखे सुझाव, इन सवालों पर अधिकारियों ने दिया जवाब

chat bot
आपका साथी