चित्रकूट की प्रबुद्ध जनता ने सुखद कल के लिए जागरण विमर्श में रखे सुझाव, इन सवालों पर अधिकारियों ने दिया जवाब

Jagran Forum 2021 दैनिक जागरण के द्वारा चित्रकूट में सोमवार को विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने किया। कुल छह सत्र में चित्रकूट की नई गाथा पर प्रकाश डाला गया। समापना सत्र में कई लोगों ने मंचासीन अतिथियों से खुलकर सवाल पूछे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 10:23 PM (IST)
चित्रकूट की प्रबुद्ध जनता ने सुखद कल के लिए जागरण विमर्श में रखे सुझाव, इन सवालों पर अधिकारियों ने दिया जवाब
Jagran Forum 2021 दैनिक जागरण द्वारा आयोजित विमर्श कार्यक्रम- चित्रकूट : नई गाथा।

चित्रकूट, [बिहारी दीक्षित]। Jagran Forum 2021 जागरण विमर्श के समापन सत्र में संकल्प और उम्मीद संजोए लोगों ने खुलकर अधिकारियों से सवाल दागे और सुझाव भी रखेे। अधिकारियों ने अति पिछड़े जिले में शुमार चित्रकूट और बुंदेलखंड के अन्य क्षेत्रों को नई दिशा देने के प्रयासों के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। यह भरोसा दिलाया कि चित्रकूट में जिस तरह हवाई पट्टी, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कारिडोर और धर्म नगरी के विकास की ठोस कार्ययोजना बनी है, उससे आने वाला कल सुखद होगा। आम समस्याओं पर भी अफसरों ने समाधान का भरोसा दिलाया। 

यह भी पढ़ें: जागरण विमर्श में बोले जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य - 'मामा' नहीं, योगी ही करेंगे चित्रकूट का विकास सवाल-  वाल्मीकि आश्रम के पास रेहड़ी किनारे लगी महिला दुकानदार का पुलिस समान फेंक रही है। क्या कार्रवाई होगी? -भोले सिंह

जवाब - प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई  की जाएगी। -पुलिस अधीक्षक

सवाल - मंदाकिनी नदी को अविरल जलधारा बनाए रखने में सती अनसुइया के पास बांध निर्माण होना चाहिए। - अश्वनी अवस्थी

जवाब - चित्रकूट विकास स्थल का गठन शासन द्वारा किया जा रहा है, जिससे कई बड़ी योजनाएं संचालित होंगी। -जिलाधिकारी

यह भी पढ़ें: Jagran Forum 2021 प्रथम सत्र: चित्रकूट को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, 2024 तक हर घर में होगा नल सवाल - भरतकूप स्थित क्रशर से पर्यावरण प्रदूषण नहीं रुक रहा है। इस पर क्या कर रहे हैं? -रामेंद्र गौतम 

जवाब - न्यायालय व ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार मानक वाले ही क्रशर चल रहे हैं।  समय समय पर निरीक्षण कर खनन नियमों का पालन कराया जाता है। -जिलाधिकारी

यह भी पढ़ें: Jagran Forum 2021 द्वितीय सत्र: संत समाज की अपील, तपोभूमि की प्राकृतिक सुंदरता को ध्यान में रखकर हो विकास

सवाल - 50 गांवों का केंद्र होने के बावजूद बरगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। - रीना सिंह 

जवाब - बरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए योजना बनाई जाएगी। -जिलाधिकारी

यह भी पढ़ें: Jagran Forum 2021 तृतीय सत्र: प्रबुद्धजन ने माना- सरकार का काम सराहनीय, पूरा हो रहा नानाजी देशमुख का सपना सवाल - कर्वी स्थित छह पार्कों का नामकरण होना चाहिए। -मइयादीन पटेल शिक्षक

जवाब - नगरपालिका को निर्देशित कर पार्कों का नामकरण कराया जाएगा। -जिलाधिकारी सवाल - सफाई कर्मचारी के न आने पर छात्रों से सफाई व्यवस्था में सहयोग लिया जा सकता है। -अखिलेश पांडेय

जवाब - छात्रों को शिक्षण कार्य के लिए प्रेरित करें। ग्राम प्रधान को नियमित सफाईकर्मी भेजने को कहें। -जिलाधिकारी

यह भी पढ़ें: Jagran Forum 2021 चतुर्थ सत्र: चित्रकूट में डकैतों और आतंक का हुआ अंत, अब पाठा लिख रहा विकास की पटकथा सवाल - बनारस की सुबह जैसी चित्रकूट घाट में कार्यक्रम होना चाहिए। -गोपाल मिश्रा

जवाब - ऐसे आयोजन के लिए सभी लोग योजना बनाकर  आगे आएं। हम पूरा सहयोग करेंगे। दीपदान में पालीथिन की जगह पत्तल का प्रयोग करें। -जिलाधिकारी सवाल - चित्रकूट की लोक संस्कृति के संरक्षण व क्षेत्रीय प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए कोई योजना संचालित है क्या? -गणेश मिश्रा

जवाब - प्रतिवर्ष दिवारी नृत्य के आयोजन कराए जाते हैं। आगे बेहतर प्रयास किया जाएगा। सभी के मिलजुल कर काम करने से प्रतिभाएं आगे बढ़ेंगी। -जिलाधिकारी सवाल - राजापुर स्थित एक माह चलने वाले मेले में अराजकतत्व छेड़छाड़ व छिनैती करते हैं। -राजा केसरवानी

जवाब - इनसे निपटने की योजना तैयार कर ली गई है। इसे लागू कर कार्रवाई  की जाएगी। -पुलिस अधीक्षक सवाल - धान बिक्री के लिए पहला आनलाइन आवेदन कराया था, लेकिन अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है। -रेवतीरमण

जवाब -जिले में 10 खरीद केंद्र संचालित हैं। जिला कृषि अधिकारी से शीघ्र समस्या का निदान कराया जाएगा। - जिलाधिकारी सवाल  - बुंदेलखंड के तालाबों पर अतिक्रमण को रोकने के क्या प्रयास किए जा रहे हैं। -रामबाबू तिवारी

जवाब - अभी तक मनरेगा के तहत 4,233 तालाबों को संरक्षित किया जा चुका है। लगातार संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। - जिलाधिकारी सवाल  -ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से पैसे वसूलते हैं। दूरी के हिसाब से किराया तय कराया जाए।-अर्चना सिंह

जवाब - नगर पालिका से दूरी के हिसाब से किराया तय कराने के बाद इसे ई रिक्शा चालकों पर लागू कराया जाएगा। -पुलिस अधीक्षक सवाल - वाल्मीक आश्रम में अभी तक पुलिस चौकी नहीं बनी है। आश्रम के सौंदर्यीकरणा की कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हैं। -दिव्य जीवनदास महाराज

जवाब -चकबंदी का काम होने के चलते पुलिस चौकी बनने में देरी हो रही है। शीघ्र ही पुलिस चौकी बनेगी। सौंदर्यीकरण के लिए कई सरकारी योजनाएं संचालित हैं। -जिलाधिकारी सवाल -मानिकपुर तहसील होने के बावजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती नहीं है। तैनाती कब तक होगी। -विनोद मिश्रा

जवाब -तीन थानों पर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी का प्रविधान है। जल्द ही एक नया थाना बनने के बाद जिले में 12 थाने हो जाएंगे। उसके बाद नया पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल जाएगा।-पुलिस अधीक्षक सवाल -चिल्ली राकस पंप कैनाल से बरुआ में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। -श्रीश मिश्रा

जवाब -सिचाई विभाग से सफाई कराई जा रही है। शीघ्र ही टेल तक पानी उपलब्ध होगा। -जिलाधिकारी सवाल - चित्रकूट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी धार्मिक स्थलों को जोडऩे के लिए बस संचालन कब होगा। -शुभम राय त्रिपाठी

जवाब -हवाई पट्टी शुरू होते ही यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। यात्रियों की संख्या बढऩे पर सुविधाएं भी बढ़ेंगी। -जिलाधिकारी सवाल - ड्रेस की तरह ही मध्याह्न भोजन का पैसा भी अभिभावकों के खाते में भेज दिया जाए। विद्यालय में छात्रों को पढऩे का समय अधिक होगा। -शंजुला पांडेय

जवाब - यह शासन की योजना है। मध्याह्न भोजन योजना के माध्यम से छात्रों का विद्यालय में ठहराव बढ़ता है, इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होता है। -जिलाधिकारी सवाल - मानिकपुर ब्लाक अंतर्गत बरदहा नदी पर बने बांध व चेकडैम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उनकी मरम्मत कराई जानी चाहिए। -गोपाल भाई

जवाब - ज्यादातर बांध व डैम वनक्षेत्र में बने हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर योजना बनाई जाएगी।-जिलाधिकारी सवाल - राजापुर में श्मशान घाट नहीं है। -शिवपूजन गुप्ता

जवाब - नगर पालिका द्वारा श्मशान का निर्माण व इसका संरक्षण संवेदनशीलता के साथ कराया जाएगा। -जिलाधिकारी सवाल - मंदाकिनी नदी को नया जीवन मिल सके, ऐसी कोई सफाई योजना बनाई जाए। -सरस्वती समाजसेवी

वाब - योजनाओं के साथ ही जनसहयोग से मंदाकिनी नदी को भी सुंदर बनाया जाएगा। -जिलाधिकारी सवाल - पोस्टमार्टम हाउस में समय से चिकित्सक नहीं पहुंचते हैं। यहां एक शव वाहन भी उपलब्ध कराया जाए। -अनिल प्रधान

जवाब - मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। -जिलाधिकारी 

chat bot
आपका साथी