कानपुर में सीवर समस्या की समस्या से जूझ रहा सिविल लाइंस वार्ड, मेनहोल ओवरफ्लो होने से बढ़तीं लोगों की दुश्वारियां

सीवर की निकासी न होने के कारण गुलाब बाबू का हाता में जलभराव होने के कारण दो हजार परिवार मुश्किल में हैं। बरसात में यहां की स्थिति और भयावह हो जाती है। रविवार को ये समस्याएं वार्ड 78 सिविल लाइंस के निवासियों से जागरण आपके द्वार में गिनाईं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:16 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:16 AM (IST)
कानपुर में सीवर समस्या की समस्या से जूझ रहा सिविल लाइंस वार्ड, मेनहोल ओवरफ्लो होने से बढ़तीं लोगों की दुश्वारियां
कानपुर में जागरण आपके द्वार के कैंप में समस्याएं गिनाते लोग।

कानपुर, जेएनएन। वीआइपी रोड और माल रोड के बीच में बसा पॉश वार्ड सिविल लाइंस भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सीवर लाइन चोक होने के कारण यहां की सड़क, गलियों और हातों में गंदा पानी भरा रहता है। अतिक्रमण भी यहां की प्रमुख समस्या है। कचहरी रोड पर वाहन खड़े होने और ठेले लगने के कारण हालात बदतर हो जाते हैं। इससे जाम के हालात बने रहते हैं। रविवार को ये समस्याएं वार्ड 78 सिविल लाइंस के निवासियों से जागरण आपके द्वार में गिनाईं।

दैनिक जागरण की ओर से कचहरी रोड स्थित तिकोनिया पार्क में आयोजित शिविर में महापौर प्रमिला पांडेय, पार्षद यशपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं को सुना। महापौर ने कहा कि नंद गांव व एक नर्सिंग होम के पास ओवरफ्लो हो रहे मैनहोल को ठीक कराने के लिए जल निगम के अफसरों को आदेश दिए हैं। क्षेत्र के अन्य मोहल्लों में चोक सीवर समस्या का भी जल्द निस्तारण कराया जाएगा। क्षेत्र के गुड्डू पाठक, अनूप मिश्र, सुधीर मेहरोत्रा, दीपक शुक्ल, मोहित ङ्क्षसह, गौरव अग्नवाल, अनीता, रोहित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या भी है। फुटपाथ और रोड पर कब्जे होने के कारण वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर ही वाहन स्टैंड चल रहा है इसको हटाया जाए, ताकि आवागमन में दिक्कत न हो।

गुलाब बाबू का हाता बन गया खतरनाक

सीवर की निकासी न होने के कारण गुलाब बाबू का हाता में जलभराव होने के कारण दो हजार परिवार मुश्किल में हैं। बरसात में यहां की स्थिति और भयावह हो जाती है। पुष्पा, अनीता, लैजली आस्टीन, अशोक, सरजू, बब्ली, रेहान, फातम, रेनू ने बताया कि दो साल से समस्या है। अफसरों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या दूर नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि यहां दुर्गंध के कारण बहुत परेशानी होती है। मच्छरों के प्रकोप से लोग बीमार हो रहे हैं। यदि जल निकासी हो जाए तो राहत मिले।

भगवतदास घाट से हट गया कूड़ाघर

भगवतदास घाट से नगर निगम ने कूड़ाघर हटा दिया है। पहले यहां गंदगी फैली रहती है। दैनिक जागरण ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम ने यहां से कूड़ाघर हटा दिया है।

ये बोले जिम्मेदार

क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सीवर से जुड़ी है। इसके निस्तारण के लिए जल निगम के अफसरों को आदेश दिए हैं। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को भी जानकारी दी गई थी। जल निगम ने जल्द समस्या के निस्तारण की बात कही है।  - प्रमिला पांडेय, महापौर सीसामऊ नाला गंगा में गिरने से बंद हो गया, वार्ड सीवर की समस्या अभी भी झेल रहा है। क्षेत्र में पानी भरा रहता है। महापौर और जल निगम के अफसरों ने निस्तारण के लिए कहा है। नहीं होने पर जनता के साथ सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। - यशपाल सिंह, पार्षद, वार्ड सिविल लाइंस जो भी शिकायतें आईं उनको संबंधित अफसरों को नोट करा दिया गया है। प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए कहा गया है। - अकील मसूद, जोनल स्वास्थ्य अफसर

क्षेत्रवासी बोले क्षेत्र में नाली चोक है। सफाई न होने के कारण गंदगी नाली में फंस जाती है। इससे जल निकासी नहीं हो पाती। बंद लाइटों को भी शुरू किया जाना चाहिए। - लता पांडेय सीवर लाइन चोक होने के कारण क्षेत्र में जलभराव रहता है। सीवर का पानी भरा रहने से समस्या होती है। मच्छरों का भी बहुत प्रकोप है। - शेष नारायण साहू  क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कचहरी होने के कारण वैसे ही भीड़ लगी रहती है। अतिक्रमण समस्या और बढ़ाता है। - अनूप कुमार सिंह नाली ठीक करायी जाए और रोज सफाई हो ताकि घरों का पानी निकल सके। बरसात के मौसम में जलभराव न हो, इसके प्रबंध किए जाएं। बंद लाइटें भी शुरू की जाएं। - अमित शुक्ला गुलाब बाबू का हाता, नंद गांव और क्षेत्र चोक सीवर लाइन से परेशान है। यही क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। इसका निजात हो जाए तो 70 फीसद समस्या हल हो जाएगी। - पवन चौरसिया सीवर के साथ ही क्षेत्र में पेयजल की समस्या का भी निजात कराया जाए। क्षेत्र में पार्किंग स्टैंड बनाया जाए। सड़क पर वाहन खड़े नहीं होंगे तो जाम से निजात मिल जाएगी। -  अनुज सैनी

क्षेत्र की स्थिति वार्ड - 78 सिविल लाइंस आबादी - 50 हजार   मोहल्ले - सिविल लाइंस लटठा वाली कोठी, बर्फ खाना, सरसैया घाट, गुलाब बाबू का हाता, ङ्क्षसचाई विभाग कालोनी, पीडब्ल्यूडी कालोनी, नंद गांव, वृंदावन खास - सरसैया घाट, नानाराव पार्क व फूलबाग

क्षेत्र में विकास के लिए जागरण के सुझाव कचहरी रोड और सरसैया घाट के पास पार्किंग स्टैंड बनाया जाए, ताकि सड़क पर वाहन खड़े न हों। क्षेत्र में बंद कई स्थानों में एलईडी लाइट ठीक करायी जाए। क्षेत्र में कई इलाकों में सीवर लाइन नहीं है या चोक पड़ी है। इसे भी ठीक होना चाहिए।  वार्ड में चार पार्क हैं। इनका सुंदरीकरण कराकर ओपन जिम बनवाई जाए। क्षेत्र में जनता के लिए एक बरातशाला का निर्माण कराया जाए।

यह अफसर रहे मौजूद

जोनल स्वास्थ्य अधिकारी अकील मसूद, अधिशासी अभियंता जलकल वीरेंद्र कुमार सिन्हा, अवर अभियंता जलकल अश्वनी यादव, सहायक अभियंता नगर निगम यशवीर सिह, कर अधीक्षक रामशंकर वर्मा, राजस्व निरीक्षक संजीव कश्यप।

chat bot
आपका साथी