निजी डीएलएड कॉलेजों की जांच शुरू, संचालक बोले शासन से है रोक

निजी डीएलएड कालेजों की जांच शुरू हो गई है। कालेज संचालकों का कहना है कि जांच पर शासन से रोक लगी है जबकि डायट प्राचार्य ने कहा जांच निरस्त करने के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। क माह में जांच का परिणाम सामने आ जाएगा।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:12 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:12 PM (IST)
निजी डीएलएड कॉलेजों की जांच शुरू, संचालक बोले शासन से है रोक
निजी डीएलएड कालेजों की जांच शुरू, संचालक कह रहे लगी है रोक।

कानपुर, जेएनएन। निजी डीएलएड कॉलेजों को मान्यता तो ठीक वैसे मिली, जैसे किसान मौसम के मुताबिक अपनी फसल तैयार करता है। अब जैसे ही इन कॉलेजों की जांच की बात उठती है तो संचालकों के बीच हड़कंप की स्थिति हो जाती है और वह विरोध जताने लगते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है, शासन ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को जांच के आदेश दिए, तो परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने प्रदेश के सभी डायट प्राचार्यों से जांच के लिए कह दिया। जिले में जैसे ही डायट प्राचार्य ने टीम गठित कर जांच शुरू कराई तो संचालकों ने आक्रोश व्यक्त कर उगाही की बात कह दी। एक संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जांच के नाम पर कॉलेजों से मोटी रकम वसूली जाती है। इसलिए जांच नहीं होनी चाहिए।

जब मानक पूरे हैं तो क्यों कर रहे विरोध

डायट प्राचार्य रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेज संचालकों ने जब मानक पूरे कर रखे हैं, तो वह विरोध क्यों जताते हैं। साथ ही उन्हेंं जांच से कैसा भय है। बोलीं अगर कहीं वसूली या उगाही की बात आती है, तो कॉलेज संचालक डायट प्राचार्य को जानकारी दे सकते हैं।

55 कॉलेज संचालित हैं

जिले में 55 निजी डीएलएड कॉलेज संचालित हैं। जिनमें हर साल 5500-6000 सीटों पर छात्र-छात्राएं दाखिला लेते हैं। हर साल जब नए कॉलेजों को मान्यता दी जाती है, तो एक निश्चित समय अंतराल पर उनकी जांच भी की जाती है।  

chat bot
आपका साथी