इटावा: वरमाला से पहले लड़की वालों को चकमा देकर बरातियों संग भागा दूल्हा, हैरत में डाल देती है वजह

Groom refused marriage उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से चौंकाने देने वाली खबर सामन आई है। यहां बेटी का कन्यादान करने से पहले उसके पिता को दूल्हा गायब दिखा तो हंगामा हो गया। मामला थाने तक जा पहुंचा जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निष्कर्ष निकल सका।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 06:08 PM (IST)
इटावा: वरमाला से पहले लड़की वालों को चकमा देकर बरातियों संग भागा दूल्हा, हैरत में डाल देती है वजह
दूल्हे के शादी से इन्कार से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

इटावा, [जागरण स्पेशल]। Groom refused marriage  एक लड़की का पिता अपने बेटी की शादी को लेकर कितना संवेदनशील होता है इसका अनुमान लगाना काफी कठिन है। बेटी की शादी में कोई कसर न रह जाए, कोई विघ्न पड़े और कोई बराती नाराज न हो ऐसी न जानें कितनी बातों को ध्यान में रखकर एक पिता अपने जीवन की सारी जमापूंजी बेटी की शादी में खर्च कर देता है। ...लेकिन जरा सोंचिए ! उसी पिता पर उस वक्त क्या बीतती होगी जब उसे पता चलता होगा कि वरमाला से पहले दूल्हा संबंध तोड़कर फरार हो गया। जी हां, ऐसा ही एक मामला इस बार उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सामने आया है। जहां लड़की के पिता ने द्वार पर ही वरोठा (शादी से पहले स्वागत की रस्म) किया, सभी बरातियों को खाना खिलाया, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि दूल्हा गायब है। अब इसके पीछे क्या वजह आइए जानते हैं:  

ये है पूरा मामला: यह वाकया ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुरखा गांव का है। यहां के एक परिवार ने अपनी लड़की की शादी कन्नौज के युवक के साथ तय की थी। लड़की के स्वजन ने 21 जून को ही लड़के के घर पहुंच कर दान दहेज के साथ लगन चढ़ाई थी। 24 जून को तय समय के अनुसार बरात पहुंची। वधू पक्ष ने सभी बरातियों का आवभगत किया वरोठा की रस्म के बाद सभी बरातियों को खाना खिलाया गया। वरमाला की रस्म पहले से तय नहीं थी, इसलिए अगली रस्म में लड़के वालों की ओर से चढ़ावा चढ़ाने के बाद भांवरे पड़नी थी। वधु पक्ष के अनुसार वह रात तीन बजे बरात में चढ़ावा लेने पहुंचे तो दो-चार बराती ही बचे थे। दूल्हा मौके पर नहीं था। माना गया कि बरात चढ़ने के बाद बराती वापस चले गए होंगे। जब दूल्हे के पिता से चढ़ावा मांगा तो वह टाल-मटोल करने लगे। कुछ देर बाद बताया दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया है और वापस चला गया है।

लड़की के पिता को दिया अजीब जवाब: दुल्हन के पिता ने जब शादी न करने की वजह पूछी तो बताया लड़की को शादी के लिए बदल दिया गया है। इस पर लड़की के पिता ने कहा जो लड़की देखी थी, वही है। तब दो-तीन लड़के घर जांचने भी गए, लेकिन संतुष्ट नहीं हुए। 

थाने तक पहुंचा मामला: वधू पक्ष के बहुत समझाने पर भी जब दूल्हे का पिता नहीं माना तो दुल्हन के स्वजन उसे ऊसराहार थाने ले आए और दूल्हा व उसके पिता के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद थाने में ही दोनों पक्षों के लोग जुटे और शादी को निरस्त कर दिया गया। वधू  पक्ष की ओर से किया गया खर्चा जुर्माने के साथ देने की बात के बाद समझौता कर दिया गया।

अतिरिक्त दहेज की बात आई सामने: लड़की वालों का आरोप है कि उन्होंने जिस लड़की को दिखाया था, उसी के साथ शादी कर रहे थे, लेकिन बाद में दूल्हा दहेज की अतिरिक्त मांग करने लगा जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं था। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि थाने आए दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बैठकर आपस में समझौता कर लिया है।      

chat bot
आपका साथी