Institute of Chartered Accountants of India Chunav : सेंट्रल रीजन में 12 हजार नए सीए बदलेंगे चुनावी गणित

सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल में तीन वर्ष पहले हुए चुनाव में करीब 49 हजार मतदाता थे लेकिन इस बार इनकी संख्या करीब 12 हजार बढ़ चुकी है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल में उत्तर प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:20 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:20 AM (IST)
Institute of Chartered Accountants of India Chunav :  सेंट्रल रीजन में 12 हजार नए सीए बदलेंगे चुनावी गणित
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के चुनावों की मतगणना कानपुर में ही होती

कानपुर, जेएनएन। इस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया के चुनाव की घोषणा हो गई है। तीन व चार दिसंबर को केंद्रीय परिषद व सेंट्रल रीजन के चुनाव होने हैं। पिछले तीन वर्ष में करीब 12 हजार चार्टर्ड अकाउंटेंट सेंट्रल रीजन में बढ़े हैं, इससे इस क्षेत्र के दोनों ही चुनाव में एक-एक सीट बढऩे की उम्मीद है। अभी तक सात राज्यों को जोड़कर बने सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल में जहां केंद्रीय परिषद की छह वहीं सेंट्रल रीजन की 11 सीटें हैं।

सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल में तीन वर्ष पहले हुए चुनाव में करीब 49 हजार मतदाता थे लेकिन इस बार इनकी संख्या करीब 12 हजार बढ़ चुकी है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। इसका मुख्यालय कानपुर है। इन सात राज्यों में केंद्रीय परिषद की छह और सेंट्रल रीजन की 11 सीटें हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट की संख्या के बढऩे से इनकी सीटों की संख्या बढ़ती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट के मुताबिक 12 हजार करीब चार्टर्ड अकाउंटेंट बढऩे से दोनों ही जगह-जगह एक-एक सीट बढ़ सकती है। देश में केंद्रीय परिषद की 32 और पांच रीजन की 62 सीट हैं। चुनाव की घोषणा होते ही सेंट्रल रीजन के 61 हजार सीए के बीच चुनावी सरगॢमयां बढ़ गई हैं। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के चुनावों की मतगणना कानपुर में ही होती है।

रीजन में ये हैं केंद्रीय परिषद सदस्य : मनु अग्रवाल (कानपुर), केमिसा सोनी (इंदौर), प्रमोद कुमार बूब (जयपुर), अनुज गोयल (गाजियाबाद), सतीश गुप्ता (जयपुर), प्रकाश शर्मा (जयपुर)।

ये हैं सेंट्रल रीजन के सदस्य : अतुल मेहरोत्रा, अभिषेक पांडेय (कानपुर), अतुल अग्रवाल (गौतमबुद्ध नगर), मुकेश बंसल (गाजियाबाद), शशिकांत चंद्राकर (दुर्ग), नीलेश गुप्ता, चर्चिल जैन (इंदौर), दिनेश कुमार जैन, सचिन जैन, अभिषेक शर्मा (जयपुर), देवेंद्र सोमानी (उदयपुर)

इनका ये है कहना

संस्थान ने चुनाव की घोषणा कर दी है। तीन व चार दिसंबर को केंद्रीय परिषद और सेंट्रल रीजन के चुनाव होने हैं।

                                                       - दीप कुमार मिश्रा, पूर्व चेयरमैन, सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल। 

chat bot
आपका साथी