गुजरात और महाराष्ट्र से चलेंगी चार जोड़ी नई ट्रेनें, कानपुर से मुंबई की फ्लाइट आज रहेगी निरस्त

कोरोना संक्रमण के समय महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ गई है जिसे देखते हुए रेलवे ने ज्यादा ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। वहीं परिचालन कारणों से फ्लाइट निरस्त होने की बात कही जा रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:54 AM (IST)
गुजरात और महाराष्ट्र से चलेंगी चार जोड़ी नई ट्रेनें, कानपुर से मुंबई की फ्लाइट आज रहेगी निरस्त
कोरोना संक्रमण काल में प्रवासियों की सुविधा का रखा ध्यान।

कानपुर, जेएनएन। प्रवासियों के लिए रेलवे ट्रेनें कम नहीं होने देगा। गुजरात और मुंबई से उनकी वापसी को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनों की शुरुआत की है। दस मई से यह ट्रेनें अपने गंतव्य से चलाईं जाएंगी। वहीं कानपुर से रविवार को मुंबई के लिए फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी, एयरपोर्ट के अधिकारी परिचालन कारणों से फ्लाइट निरस्त करने की बात कह रहे हैं।

संचालित होने वाली ट्रेन और शेड्यूल

-ट्रेन संख्या 09135 सूरत स्टेशन से 12 मई की सुबह 6:30 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 4:35 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 8:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09136 भागलपुर से 13 मई की रात 11:30 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 3:40 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे रतलाम तक पहुंचेगी। ट्रेन इसके आगे नहीं जाएगी।

-ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद से 13 मई की रात 10:50 बजे चलकर दूसरे दिन रात 10:55 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 9:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09436 दानापुर से 15 मई की दोपहर एक बजे चलकर देर रात 1:10 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन रात 2:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09193 मुंबई सेंट्रल से दस और 13 मइ की रात 11 बजे चलकर दूसरे दिन रात 12:15 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09194 गोरखपुर से 12 और 15 मई की दोपहर दो बजे चलकर रात दस बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन रात 11:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09133 बांद्रा से 12 मई की सुबह 11:15 बजे चलकर वलसाड़ के रास्ते दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे सेंट्रल और रात दस बजे गाजीपुर पहुंचेगी। वापसी में गाजीपुर सिटी से ट्रेन संख्या 09134 रात 1:20 बजे चलेगी और सुबह 9:47 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी जबकि दूसरे दिन सुबह 8:20 बजे वलसाड़ पहुंचेगी। ट्रेन इसके आगे नहीं जाएगी।

आज निरस्त रहेगी मुंबई फ्लाइट

मुंबई से रविवार को आने वाली फ्लाई निरस्त रहेगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि परिचालन कारणों से फ्लाइट निरस्त की गई है। जिन यात्रियों ने मुंबई जाने के लिए टिकट आरक्षित कराया था, वह अपना रिफंड ले सकते हैं। जो यात्री आगे यात्रा करने चाहें, वह इसी टिकट को अगली तिथियों पर समायोजित करा सकते हैं। यात्रियों को मोबाइल और मेल पर फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दे दी गई है। दिल्ली फ्लाइट रविवार को अपने निर्धारित समय पर आएगी।

chat bot
आपका साथी