Indian Railway News: मुंबई और गुजरात के लिए शुरू हुई तीन जोड़ी ट्रेनें, जानिए-क्या है उनका शेड्यूल

पिछली बार कोरोना संक्रमण के समय रेलवे ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था लेकिन इस बार यात्रियों और प्रवासियों की सुविधा के लिए नई ट्रेनों का संचालन किया है। यह ट्रेनें मुंबई और गुजरात से चलेंगी और कानपुर में भी ठहराव होगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:52 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:52 AM (IST)
Indian Railway News: मुंबई और गुजरात के लिए शुरू हुई तीन जोड़ी ट्रेनें, जानिए-क्या है उनका शेड्यूल
रेलवे ने प्रवासियों की सुविधा के लिए ट्रेनें शुरू कीं।

कानपुर, जेएनएन। मुंबई, गुजरात से लौट रहे प्रवासियों की संख्या को देखते हुए शनिवार को रेलवे ने मुंबई और गुजरात के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों को शुरू किया है। रेलवे ने यह व्यवस्था प्रवासियों और यात्री की सुविधाओं को ध्यान में रखकर की है। इन ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी होगा। -ट्रेन संख्या 01207 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 17 अप्रैल की रात 11:45 बजे चलकर 19 अप्रैल की सुबह 10:10 बजे कानपुर सेंट्रल और देर रात 12:15 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01208 छपरा स्टेशन से 20 अप्रैल की शाम 4:40 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 5:40 बजे कानपुर सेंट्रल और 22 अप्रैल की दोपहर 3:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। - ट्रेन संख्या 09129 गुजरात के वडोदरा स्टेशन से 19 और 26 अप्रैल दिन सोमवार की सुबह 8:25 बजे चलकर देर रात 2:10 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन शाम 7:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09130 दानापुर से 20 और 27 अप्रैल दिन मंगलवार की रात 10:45 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4:10 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 9:25 बजे वडोदरा पहुंचेगी। -ट्रेन संख्या 09131 वडोदरा से 17 व 24 अप्रैल दिन शनिवार की सुबह 9:15 चलकर दूसरे दिन सुबह 6:40 बजे कानपुर सेंट्रल और 9:40 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09132 सूबेदारगंज से दोपहर 12:55 बजे चलकर दोपहर 3:30 बजे कानपुर सेंट्रल पर और दूसरे दिन सुबह 11:15 बजे वडोदरा पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी