President Visit Kanpur: प्रेसिडेंशियल सूइट में दिखेगा लोकभवन जैसा नजारा, जानिए- क्या चल रहीं तैयारियां

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब भी अपने गृह जनपद आते हैं तो उनके ठहरने के लिए निर्धारित जगह नहीं रहती है। इस वजह से तत्कालीन डीएम विजय विश्वास पंत ने प्रेसिडेंशियल हाउस बनाने की योजना बनाई थी। इसके बाद से काम चल रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:35 PM (IST)
President Visit Kanpur: प्रेसिडेंशियल सूइट में दिखेगा लोकभवन जैसा नजारा, जानिए- क्या चल रहीं तैयारियां
कानपुर में चल रहा प्रेसिडेंशियल सूइट का काम। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। सर्किट हाउस परिसर में बन रहे प्रेसिडेंशियल सूइट में लोकभवन की तर्ज पर गुंबद बनाने की तैयारी है। इसके लिए 80 लाख रुपये का खर्च आना है। पीडब्ल्यूडी ने बजट के लिए मुख्यालय डिमांड भेज दी गई है। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन का काम भी शीघ्र गति से चल रहा है।

तीन वर्ष से प्रेसिडेंशियल हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे सालभर में पूरा होना था, लेकिन कभी बजट की कमी तो कभी निर्माण एजेंसी की लापरवाही से तय समय में पूरा नहीं हो पाया। जबकि अनुबंध के अनुसार के साल भर में पूरा होना था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब भी अपने गृह जनपद आते हैं तो उनके ठहरने के लिए निर्धारित जगह नहीं रहती है। इस वजह से तत्कालीन डीएम विजय विश्वास पंत ने प्रेसिडेंशियल हाउस बनाने की योजना बनाई थी। इसके बाद से काम चल रहा है। वहीं, अवर अभियंता जितेंद्र पाल ने बताया कि लखनऊ स्थित राजभवन की तर्ज पर प्रेसिडेंशियल सूइट की गुंबद बनाई जानी है। इसमें 80 लाख रुपये का खर्च आएगा। बजट मिलते ही काम शुरू करेंगे।

चारों तरफ दिखाई पड़ेगा हराभरा: प्रेसिडेंशियल सूइट की छत से बाहर देखने पर चारों तरफ हराभरा दिखाई देगा। इसके लिए भी पीडब्ल्यूडी अभियंता सर्वे कर बजट के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।

सर्किट हाउस में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा: सर्किट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांच फीट लंबी प्रतिमा लगाई जानी है। प्रतिमा के लिए पीडब्ल्यूडी अभियंता ने आर्डर दिया है।

chat bot
आपका साथी