India vs NZ Test: भारत की ओर से पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 16 वें क्रिकेटर बने श्रेयस अय्यर

ग्रीनपार्क टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पारी में 25 रन जोड़कर श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाया है। ग्रीनपार्क में वर्ष 2015-16 में रणजी का अर्धशतक व वर्ष 2017 में आइपीएल में 96 रन भी श्रेयस बना चुके हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:53 PM (IST)
India vs NZ Test: भारत की ओर से पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 16 वें क्रिकेटर बने श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने पहले की टेस्ट में शानदार शतक लगाया है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय क्रिकेट टीम से पदार्पण टेस्ट मैच में 15 ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने शतक जमाया। अब इस श्रेणी में ग्रीनपार्क से टेस्ट कैरियर की शुरुआत करने वाले श्रेयस अय्यर का नाम भी जुड़ गया। वे भारत की ओर से पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 16 वें खिलाड़ी बन गए हैं।

ग्रीनपार्क में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी में 25 रन जोड़ते हुए पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाया। भारतीय टीम ने पहले दिन की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत में रवींद्र जडेजा का विकेट गिरने के बाद भी अय्यर ने एक छोर पर टिककर खेलते हुए यह उपलब्धि अपने खाते में दर्ज कराई। पहला टेस्ट मुकाबला खेल रहे 26 वर्षीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शतक 157 गेंदों पर 12 चौके व दो छक्के की मदद से पूरा किया।

यह भी जानिए- 

देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए सबसे पहले मैच में शतक जड़ने का खास रिकार्ड लाला अमरनाथ के नाम दर्ज है। उन्होंने वर्ष 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ यह खास कारनामा किया था। लाला अमरनाथ ने उस मुकाबले में 118 रनों की शतकीय पारी खेली थी। ग्रीनपार्क से पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेट बने श्रेयस। वे ग्रीनपार्क से टेस्ट कैरियर की शुरुआत करने वाले वे दसवें क्रिकेटर भी बने। ग्रीनपार्क में अब तक कुल 19 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का पदार्पण हो चुका है।

अय्यर से पहले इन भारतीय क्रिकेटरों ने पदार्पण टेस्ट मैच में लगाया शतक

1- लाला अमरनाथ - इंग्लैंड (1993) - 118 रन।

2- दीपक शोधन - पाकिस्तान (1952) - 110 रन।

3- एजी कृपाल सिंह - न्यूजीलैंड (1955) - 100 रन।

4- अब्बास अली बेग - इंग्लैंड (1959) - 112 रन।

5- हनुमंत सिंह - इंग्लैंड (1964) - 105 रन।

6- गुंडप्पा विश्वनाथ - आस्ट्रेलिया (1969) - 137 रन।

7- सुरिंदर अमरनाथ - न्यूजीलैंड (1976) - 124 रन।

8- मोहम्मद अजहरुद्दीन - इंग्लैंड (1984) - 110 रन।

9- प्रवीण आमरे - दक्षिण अफ्रीका (1992) - 103 रन।

10- सौरव गांगुली - इंग्लैंड (1996) - 131 रन।

11- वीरेंद्र सहवाग - दक्षिण अफ्रीका (2001) - 105 रन।

12- सुरेश रैना - श्रीलंका (2010) - 120 रन।

13- शिखर धवन - आस्ट्रेलिया (2013) - 187 रन।

14- रोहित शर्मा - वेस्टइंडीज (2013) - 177 रन।

15- पृथ्वी शा - वेस्टइंडीज (2018) - 134 रन।

chat bot
आपका साथी