कानपुर में स्वरूप नगर से बेनाझाबर के बीच में तीन जगह लीकेज, हादसों का शिकार हो रहे लोग

स्वरूप नगर पोस्टमार्टम हाउस के पास पिछले कई दिनों में लीकेज होने के कारण रास्ता उखड़ गया है। इसके चलते सड़क धंस गयी है। कई वाहन सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा केडीए सचिव के आवास के पास लीकेज होने के कारण पानी सड़क पर बहता रहता है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:13 PM (IST)
कानपुर में स्वरूप नगर से बेनाझाबर के बीच में तीन जगह लीकेज, हादसों का शिकार हो रहे लोग
कानपुर की सड़क पर लीकेज से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। स्वरूपनगर से बेनाझाबर के बीच में तीन जगह लीकेज से जनता बेहाल है। मेट्रो के काम के चलते पहले ही रास्ता सकरा है। एेसे में लीकेज से और रास्ता खतरनाक हो गया है। लीकेज और सड़क ठीक न होने के कारण अक्सर दोपहिया वाहन यहां फिसल जाते हैं। अब तक लोगों के चोटिल होने के बावजूद सरकारी अफसर नहीं चेते हैं। बरसात से पहले लीकेज और सड़क नहीं ठीक हुई तो जनता बेहाल हो जाएगी। स्वरूपनगर से बेनाझाबर की सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में एक है।

स्वरूप नगर पोस्टमार्टम हाउस के पास पिछले कई दिनों में लीकेज होने के कारण रास्ता उखड़ गया है। इसके चलते सड़क धंस गयी है। कई वाहन सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा केडीए सचिव के आवास के पास बेनाझाबर में कई दिनों से लीकेज होने के कारण पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे सड़क उखड़ रही है। रास्ता खतरनाक हो गया है। इसी के पास एक और लीकेज है। वहीं छोटे नाले की सफाई न होने के कारण अभी से सिल्ट भरी है। एेसे में बरसात में नाला उफनाने से सड़क पर पानी भर जाएगा लोगों का निकलना दूभर हो जाएगा। मजे की बात यह है कि यहां पर नगर निगम और जलकल के अफसरों के आवास भी है फिर भी जनता का दर्द नहीं दिखायी दे रहा है।

chat bot
आपका साथी