जूही में गिराये गए अवैध कब्जे, विरोध में लगाया जाम

बुलडोजर के आगे लेटी महिला बांस-बल्ली बांधकर सड़क किया जाम।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 01:34 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 01:34 AM (IST)
जूही में गिराये गए अवैध कब्जे, विरोध में लगाया जाम
जूही में गिराये गए अवैध कब्जे, विरोध में लगाया जाम

जागरण संवाददाता, कानपुर : जूही लक्ष्मणपुरवा इलाके में बुधवार को नगर निगम ने पुलिस और पीएसी की मदद से फुटपाथ पर अवैध कब्जों को खाली कराया। नाराज लोगों ने बारादेवी से जूही डिपो जाने वाली सड़क में बांस बल्ली बांधकर सड़क को जाम कर हंगामा किया। सूचना पर एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होंने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। इसके 10 मिनट बाद लोग पुन: सड़क पर बैठ गए। एक महिला बुलडोजर के आगे लेट गई। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे हटाया।

इलाके में दो दर्जन से ज्यादा लोग दशकों से फुटपाथ पर रह रहे थे। नगर निगम अभियंता की ओर से कई बार कब्जेदारों को नोटिस दी गई तो लोगों ने न्यायालय की शरण ली, बुधवार को नगर निगम जोन तीन अधिशाषी अभियंता पुनीत ओझा, जोनल अधिकारी राधेश्याम पटेल अपनी टीम के साथ लक्ष्मणपुरवा पहुंचे और लोगों के घरों का सामान बाहर निकालकर बुलडोजर से गिरा दिया।

अधिशासी अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि नगर निगम की टीम ने सर्वे कर 15 अवैध कब्जों को हटाया है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि अगर न्यायालय में मामला चल रहा है तो नगर आयुक्त के सामने अपनी बात रखें।

क्षेत्रीय आशा देवी ने बताया कि दशकों से यहां रह रहे थे, बुधवार अचानक नगर निगम ने मकान गिरा दिए। रविश मिश्रा, रामचंद्र साहू, रेनु सविता, गुड़िया, राजकिशोर, छोटे, रामू, चांद सहित अन्य लोगों ने पक्का मकान दिलवाने की मांग की है।

------------ पुलिस के सामने युवक को पीटा

जूही लक्ष्मण पुरवा इलाके की केडीए कालोनी में रहने वाले लोग भी कार्रवाई के दौरान आ गए थे। इस दौरान अवैध कब्जे में रहने वाले सूरज कश्यप ने केडीए कालोनी में रहने वाले एक युवक पर कब्जे गिरवाने का आरोप लगाया तो कालोनी के लोगों ने सूरज को पुलिस के सामने ही पीट दिया।

chat bot
आपका साथी