मोदी राम तो योगी लक्ष्मण : विनीत अग्रवाल

बोलेजिन्हें भारत पसंद नहीं वे पाकिस्तान जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:11 PM (IST)
मोदी राम तो योगी लक्ष्मण : विनीत अग्रवाल
मोदी राम तो योगी लक्ष्मण : विनीत अग्रवाल

जागरण संवाददाता, कानपुर : देश में आज श्रीराम के रूप में नरेन्द्र मोदी, लक्ष्मण के रूप में योगी और हनुमान जी के रूप में अमित शाह ने जन्म लिया है। इनके आने के बाद ही राम मंदिर बनने लगा और धारा 370 भी हटा दी गई। यह बात गुरुवार को भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारडा ने मर्चेंट चैंबर सभागार में कही।

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में इस तेजी से विकास हो रहा है कि देश के सबसे बड़े उद्योगपति भी उत्तर प्रदेश में आने को लालायित हैं। भाजपा के आने से पहले कांग्रेस, सपा, बसपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि पाकिस्तान की जीत पर पटाखे चलाने वालों पर राजद्रोह का मुकदमा कराना ठीक है। जिन्हें यहां रहने के बाद भी पाकिस्तान पसंद है, वे पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि वह तो सपाइयों से भी कहते हैं कि उन्हें यहां अच्छा नहीं लग रहा है तो पाकिस्तान चले जाएं। बाद में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मोर्चा को एक सप्ताह में बाजार संयोजक बनाना है। हर बूथ पर 10 व्यापारी जोड़ने हैं। इसके अलावा 19 नवंबर को कानपुर में व्यापारी सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्राधिकरण को जल्द गठित कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक मुकुंद मिश्रा, क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय सह संयोजक विनोद गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, मोहित, मनमोहन रहे।

वास्तविकता के धरातल पर आए विपक्ष : सत्ता तक पहुंचने का सपना देख रहा विपक्ष धरातल की धरती पर आए। यह गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की कल्याणपुर और गोविद नगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में कही गई। बैठक में आए प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। बैठक में विधायक सुरेंद्र मैथानी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, युवा मोर्चा उत्तर जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, विवेक अवस्थी, अनिल निषाद रहे।

chat bot
आपका साथी