ICSI Result 2021: अमन-हामदिया ने आल इंडिया 12वीं और 21वीं रैंक पाकर बढ़ाया कानपुर का मान

[icsi.edu] कानपुर चैप्टर में आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बताया गया कि अगली परीक्षाएं 21 से 30 दिसंबर 2021 के बीच में होगी। परीक्षा फार्म 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच आनलाइन जमा किए जा सकेंगे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 08:27 PM (IST)
ICSI Result 2021: अमन-हामदिया ने आल इंडिया 12वीं और 21वीं रैंक पाकर बढ़ाया कानपुर का  मान
कानपुर के अमन जैन आैर हामदिया फातिमा की फोटाे।

कानपुर, जेएनएन। [icsi.edu] कंपनी सचिव संस्थान की एग्जीक्यूटिव परीक्षा में कानपुर के अमन जैन और हामदिया फातिमा ने राष्ट्रीय स्तर पर रैंक बनाई है। बुधवार को भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल के परिणाम घोषित किए गए। एग्जीक्यूटिव परीक्षा में स्वरूप नगर निवासी अधिवक्ता नरपत जैन और पूजा जैन के पुत्र अमन ने देश में 12वां स्थान हासिल किया है। उन्हें 537 अंक हासिल हुए हैं। वहीं ग्वालटोली नवाब कंपाउंड निवासी कारोबारी मोहम्मद रेहान और आयशा रेहान की पुत्री हामदिया फातिमा ने 514 अंक हासिल कर देश में 21वां स्थान हासिल किया है। इस मौके पर एग्जीक्यूटिव परीक्षा में 143 व प्रोफेशनल परीक्षा में 65 पास हुए। वहीं फाइनल के परीक्षा परिणाम में कानपुर से 12 सीएस बने।

इस मौके पर कानपुर चैप्टर में आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बताया गया कि अगली परीक्षाएं 21 से 30 दिसंबर 2021 के बीच में होंगीI परीक्षा फार्म 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच आनलाइन जमा किए जा सकेंगे। समारोह में चैप्टर के चेयरमैन मनीष कुमार शुक्ला, वाइस चेयरमैन अरविंद कुमार कटियार, पूर्व चेयरमैन मनोज यादव, हेमंत सजनानी, सचिव वैभव अग्निहोत्री रहे।

टापर्स का यह है कहना : अमन जैन के मुताबिक उनके पापा आयकर अधिवक्ता हैं। उन्हें देखकर ही कंपनी सचिव में आया हूं। इसके साथ ही एलएलबी भी कर रहा हूं। उनके अनुसार हर विषय का अपना महत्व होता है और सभी पर ठीक से ध्यान देना चाहिए। हामदिया फातिमा के मुताबिक पढ़ाई में नियमित अंतराल पर ब्रेक जरूर लेना चाहिए। जितनी देर पढ़ें पूरी तरह फोकस रहें। एलएलबी भी साथ में कर रही हूं। पहले खुद सीखूंगी, उसके बाद आगे की सोचूंगी। उनके मुताबिक वकालत उनका पैशन है।

इन 12 ने सीएस पूरा किया: विन्नी सक्सेना, धारणा बेरी, आयुषि वर्मा, कुशल महेश्वरी, कोमल श्रीवास्तव, जिनिथ फातिमा, ट्विंकल केशवानी, स्तुति शुक्ला, पूजा कपूर, सुभाग्या श्रीडालमिया, अर्पित सिंह कटियार, आनंद सिंह।

chat bot
आपका साथी