रेशमा ने कानपुर पुलिस को अदा किया शुक्रिया, ओमान से छूटकर घर आने पर बयां की बर्बता की दास्तां

उन्नाव के युवक द्वारा पत्नी को ओमान में बंधक बनाए जाने की शिकायत के बाद कानपुर पुलिस को कई महिलाओं के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इसमें से एक रेशमा की भी रिहाई में कानपुर पुलिस की भूमिका अहम रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 01:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:54 PM (IST)
रेशमा ने कानपुर पुलिस को अदा किया शुक्रिया, ओमान से छूटकर घर आने पर बयां की बर्बता की दास्तां
उन्नाव की महिला से जानकारी के बाद पुलिस ने किए प्रयास।

कानपुर, जेएनएन। ओमान से छूटकर आई फिल्लौर की रेशमा अब कानपुर पुलिस का शुक्रिया अदा करते थक नहीं रही है। उन्नाव की एक महिला की रिहाई के बाद पुलिस ने यह दूसरी महिला की रिहाई कराकर वतन वापसी कराने में सफलता पाई है। ओमान से पंजाब फिल्लौर अपने घर लौटी रेशमा ने बर्बता की ऐसी दास्तां बयां की है, जिसे सुनने वालों की रुह कांप जाए। 

अभी फंसी हैं कई महिलाएं

कानपुर पुलिस के प्रयासों से ओमान में बंधक फिल्लौर की रेशमा शुक्रवार देर रात बेटी के घर नकोदर पहुंच गई। वह अपनी बेटी और बच्चों से मिलकर भावुक हो गई। रेशमा ने बताया कि उसके साथ साथ ओमान में तीन और लड़कियों को भी बंधक बनाकर रखा गया है। इनमें गोवा की रहने वाली रेनू, संगरूर की परमजीत कौर और नेपाल की नीलू शामिल है। इन महिलाओं को छुड़ाने के लिए कानपुर पुलिस ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करना शुरू कर दिया है। इससे पहले कानपुर पुलिस उन्नाव की महिला को रिहा करा चुकी है।

विरोध पर रखते थे भूखा

रेशमा ने बताया है कि वहां उसे बहुत प्रताडऩा सहनी पड़ी। उसका उत्पीड़न किया जाता था और विरोध पर भूखा रखा जाता था। उसने बातया कि एक दिन में 17 घंटे तक काम कराया जाता था और विरोध करने पर खाना बंद कर देते थे। उसने नोएडा में कानपुर पुलिस की पूछताछ में जालंधर और चंडीगढ़ के कुछ ट्रैवल एजेंटों का नाम लिये हैं, जिनके खिलाफ पुलिस जानकारियां जुटा रही है। रेशमा ने बताया कि कानपुर पुलिस ने पहले उन्नाव की एक महिला को ओमान से मुक्त कराया था। वो महिला भी उसके साथ ही रहती थी। इसके बाद से उनकी बेटी महक लगातार कानपुर पुलिस के संपर्क में थी। उसने तो वापस लौटने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।

मानव तस्करी मामले में आरोपितों को रिमांड पर लेगी पुलिस

ओमान से लौटी राजमिस्त्री की पत्नी के बयानों को पुलिस ने छह माह पूर्व बेकनगंज थाने में दर्ज हुए मुकदमे में आरोपित मानव तस्कर मुजम्मिल के खिलाफ अहम सुबूत बनाया है। अब जल्द ही बेकनगंज पुलिस अपने मुकदमे में मुजम्मिल व उसके साथी का रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद जल्द ही उस मुकदमे में चार्जशीट लगेगी।

chat bot
आपका साथी