कानपुर में होटलकर्मी की रॉड मारकर बेरहमी से हत्या, मामूली बात पर हो गई थी बहस

कानपुर के कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के कोपरगंज इलाके में देर रात वारदात होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। होटल के मैनेजर ने हमलावरों के नाम पुलिस को बताए हैं। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:12 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:12 AM (IST)
कानपुर में होटलकर्मी की रॉड मारकर बेरहमी से हत्या, मामूली बात पर हो गई थी बहस
कानपुर में आधी रात हत्या की वारदात।

कानपुर, जेएनएन। कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के कोपरगंज इलाके में स्थित एक होटल के कर्मचारी पर मामूली बात पर लोहे की रॉड से हमला करके मरणासन्न कर दिया गया। गंभीर हालत में सहकर्मचारी उसे उर्सला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर कलक्टरगंज और बादशाहीनाका थाने का फोर्स पहुंचा लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कराई है। 

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के नौघड़ा निवासी अमन बाजपेई कोपरगंज स्थित प्रिंस होटल में काम करता था। शुक्रवार देर रात वह घंटाघर से अंडे लेकर वापस होटल पर पहुंचा। तभी किसी बात पर पड़ोस के होटल लग्जरी इन के कर्मचारी से उसकी बहस हो गई। आरोप है कि कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमन पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से अमन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद होटल मैनेजर आैर अन्य लोग पहुंचे। सह कर्मचारी गंभीर घायल अमन को तुरंत उर्सला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कलक्टरगंज थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने बताया कि अमन के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। होटल प्रिंस के मैनेजर ने हमला करने वालों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी