उन्नाव के बाद अब कन्नौज के इस घाट पर लगा लाशों का अंबार, वायरल वीडियो में कुत्ते नोचते दिखे शव

Coronavirus Effect उन्नाव के शुक्लागंज घाट पर जमीन में दबे शवों का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि कन्नौज के महादेवी घाट पर भी वैसा ही नजारा देखने को मिला। गंगा के उस पार रेत में सैकड़ों की संख्या में शव दफन थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:46 PM (IST)
उन्नाव के बाद अब कन्नौज के इस घाट पर लगा लाशों का अंबार, वायरल वीडियो में कुत्ते नोचते दिखे शव
गंगा की रेत में दफन सैकड़ों शव। वीडियो से लिया गया अंश।

कन्नौज, जेएनएन। Coronavirus Effect प्रशासन भले ही कोरोना संक्रमण से कम मौतें होने का दावा करता हो, मगर गंगा घाट के किनारे का भयावह मंजर अलग ही कहानी बयां कर रहा है। यहां सैकड़ों की संख्या में रेत में शव दफन हैं। 

उन्नाव के शुक्लागंज घाट पर जमीन में दबे शवों का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि कन्नौज के महादेवी घाट पर भी वैसा ही नजारा देखने को मिला। गंगा के उस पार रेत में सैकड़ों की संख्या में शव दफन थे। वहां कुत्ते रेत से निकाल कर शवों को नोंचने का प्रयास कर रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पीपीई किट पहनकर शव को दफना रहा था। हालांकि दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

स्थानीय नागरिक जगमोहन पांडे ने बताया कि महादेवी घाट पर सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक यहां शव आते रहते हैं। कुछ लोग यहां अंतिम संस्कार करते हैं तो कुछ शव को रेत में दफन कर चले जाते हैं। श्मशान घाट का लेखाजोखा रखने वाले राज नारायण पांडे का कहना है कि शवों को दफनना गलत है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे वही शव दफन करे गए हैं जो बच्चों के हैं या फिर जिनकी शादी नहीं हुई है। कोविड वाला कोई भी शव दफन करने की जानकारी नहीं है। 

कमेटी गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट: एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। यह टीम तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट को सौंपेगी। टीम में एसडीएम सदर गौरव शुक्ला, सीेओ सदर शिवप्रताप सिंह, एसीएमओ डॉ. जेपी सलोनियां शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी