महोबा से रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिला को बेटे समेत बनाया बंधक, पति ने आटो चालक पर लगाया आरोप

कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया गत 23 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए 30 वर्षीय उसकी पत्नी विनीता अपने 8 वर्षीय पुत्र योगेंद्र के साथ अपने भाई को राखी बांधने के लिए चरखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनिया बिहारी गांव गई थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 09:18 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 09:18 PM (IST)
महोबा से रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिला को बेटे समेत बनाया बंधक, पति ने आटो चालक पर लगाया आरोप
हमीरपुर में मारपीट की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

हमीरपुर, जेएनएन। रक्षाबंधन के बाद घर लौट रही महिला और उसके नाबालिग बच्चे को अगवा कर बंधक बना लिया गया। मौका पाकर महिला ने पति को अज्ञात स्थान पर होने की बात बताई। पति ने दोनों को बरामद करने के लिए गुरुवार रात को कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया गत 23 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए 30 वर्षीय उसकी पत्नी विनीता अपने आठ वर्षीय पुत्र योगेंद्र के साथ अपने भाई को राखी बांधने के लिए चरखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनिया बिहारी गांव गई थी। राखी का त्योहार मना कर अगले दिन वह किसी वाहन से खरेला पहुंची। घर आने के लिए खरेला से अज्ञात आटो चालक ने मुस्करा जाने की बात कहकर बैठा लिया। महेंद्र सिंह का आरोप है कि आटो चालक ने विनीता को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और मासूम बच्चे सहित अगवा कर कहीं अनजान स्थान पर ले जाकर बंधक बना लिया। मौका पाकर उसी रात विनीता ने मोबाइल फोन किया और अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखे जाने की बात कही। महेंद्र सिंह ने बताया पत्नी विनीता स्थान का नाम नहीं बता सकी और बात करने के बाद फोन बंद हो गया। महेंद्र सिंह ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए गुरुवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी से बात करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। 

chat bot
आपका साथी