बेसहारों का सहारा बनेगा Covid Seva Merchant Group , जानिए कानपुर में कैसे हुई इसकी शुरूआत

कोविड सेवा व्यापारी ग्रुप की सोमवार को कोपरगंज में बैठक हुई। ग्रुप संचालक एवं उत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि महानगर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में घर के मुखिया का निधन होने पर कई बच्चे बेसहारा हो गए।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 01:29 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:27 PM (IST)
बेसहारों का सहारा बनेगा Covid Seva Merchant Group , जानिए कानपुर में कैसे हुई इसकी शुरूआत
700 से अधिक जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन की मदद दी

कानपुर, जेएनएन। कोविड संक्रमण के दौरान बेसहारा हुए बच्चों को कोविड सेवा व्यापारी ग्रुप सरकारी मदद दिलाएगा। जिला प्रोबेशन कार्यालय ने अब तक ऐसे 179 बच्चों को चयनित किया है हालांकि अभी तक 60 बच्चों को ही सरकारी योजना का लाभ दिया गया है। ऐसे में कोविड सेवा व्यापारी ग्रुप अन्य बच्चों की मदद करेगा। सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

कोविड सेवा व्यापारी ग्रुप की सोमवार को कोपरगंज में बैठक हुई। ग्रुप संचालक एवं उत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि महानगर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में घर के मुखिया का निधन होने पर कई बच्चे बेसहारा हो गए। ऐसे बच्चों को तीन माह का राशन व आॢथक मदद कोविड सेवा व्यापारी ग्रुप कर रहा है। कई ऐसे भी बच्चे हैं जिन्हेंं सरकारी मदद नहीं मिली है, उन्हेंं मदद दिलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रुप ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 700 से अधिक जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन की मदद दी।

300 से अधिक मरीजों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। ग्रुप के प्रमुख सदस्य व सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री नवीन डरोलिया ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को 1500 भाप मशीन व 300 से अधिक लोगो को राशन किट वितरित की गई। साथ ही 12 कंसंट्रेटर मरीजों को दिए गए। ग्रुप के सदस्य व टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सरदार गुरजिंदर सिंह ने बताया कि 200 से ज्यादा जरूरतमंदों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए निश्शुल्क आक्सीजन एंबुलेंस और आक्सीजन सेवा केंद्र खोलने के प्रयास किया जा रहा है। बैठक में व्यापार मंडल से अजय शर्मा, दवा कारोबारी अंकुर अग्रवाल, राम गोपाल पांडे, मनोज सोनी, अमित चोखानी, राजेश आहूजा, विनायक पोद्दार, सुरेंद्र गुप्ता, सुनील मिश्र, आनंद शुक्ला, मनोज विश्वकर्मा, प्रखर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी