झमाझम बारिश से शनिवार की शाम भीगी, एक घंटे में 30 मिमी हुई बरसात

बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। कई जगह सड़कों और गलियों में जलभराव से लोग हुए परेशान।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 05:53 PM (IST)
झमाझम बारिश से शनिवार की शाम भीगी, एक घंटे में 30 मिमी हुई बरसात
झमाझम बारिश से शनिवार की शाम भीगी, एक घंटे में 30 मिमी हुई बरसात

जागरण संवाददाता, कानपुर : शहर में शनिवार की शाम झमाझम बारिश ने लोगों को भिगोया, वहीं बीते कुछ दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। सुबह से छाई बदली के बाद शाम चार बजे बदरा झूमकर बरसे। बारिश की बड़ी बूंदों से पलभर में उमस दूर हो गई। सीएसए के मौसम विभाग में एक घटे के अंदर लगभग 30 मिमी. बारिश दर्ज की गई। हालाकि मौसम वैज्ञानिकों ने कहा 14 अगस्त तक ठीकठाक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय चक्रवात के सक्रिय होने के चलते बारिश हुई है। पिछले कई दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। देर शाम तक बारिश जारी रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। - - - - -- - - - - - - - -

थोड़ी ही देर में गलियों व सड़कों में भरा पानी

बारिश इतनी तेज गति से हो रही थी कि थोड़ी ही देर में गली-गली में पानी भर गया। सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना राहगीरों को करना पड़ा। जो जिस जगह था, वह वहा ही रुक गया। दोपहिया वाहन सवारों को वाहन चलाने में सावधानी बरतनी पड़ी। कुछ जगहों पर तो चौपहिया वाहन सवार भी अपना वाहन निकालने से बचते रहे। - - - - - - - - - - - - - -

चार दिनों में हुई थी 302 मिमी. बारिश

दो सप्ताह पहले लगातार चार दिनों तक बारिश हुई थी। सीएसए के मौसम विभाग ने 302 मिमी. बारिश दर्ज की थी। इससे शहर के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए थे। बीती 31 जुलाई को 24 घटे में 185 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी।

chat bot
आपका साथी