शिक्षक पार्क में पीएम का उद्बोधन सुनकर भाजपाइयों ने दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पार्टी कार्यालय में एक साथ सुना शहर में भाजपा नेताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार महापौर प्रमिला पांडेय विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक कमलावती सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह आदि ने अपने बूथों पर कार्यक्रम किए

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:36 PM (IST)
शिक्षक पार्क में पीएम का उद्बोधन सुनकर भाजपाइयों ने दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
डीपीएस नगर निगम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करती सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी

कानपुर, जेएनएन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनकर भाजपा नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने जहां पार्टी कार्यालय में एक साथ बैठकर उनका संदेश सुना वहीं शहर में अलग-अलग स्थानों पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिक्षक पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनकर भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर सुनील बजाज ने कहा कि दीनदयाल जी ने अपना पूरा जीवन अंत्योदय के लिए काम किया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, कमलावती सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने अपने बूथों पर कार्यक्रम किए।

कानपुर दक्षिण में सभी बूथों पर उनकी जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या ने कहा कि हम दल नहीं एक आंदोलन हैं। नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित ने सफाई कर्मियों के साथ भोज का आयोजन किया। दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के अध्यक्ष गोपी ओमर ने फूलबाग में आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कैंप कार्यालय में बीडी राय, राकेश तिवारी माल्यार्पण किया।  

chat bot
आपका साथी