कन्नौज में स्वास्थ्य कर्मियों के प्रदर्शन पर मरीजों का नहीं हुआ इलाज, एक घंटे तक कार्य बहिष्कार

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एनएचएम कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार व महामंत्री विपिन पाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने एक घंटे तक कामकाज ठप रखा। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित रहा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 03:37 PM (IST)
कन्नौज में स्वास्थ्य कर्मियों के प्रदर्शन पर मरीजों का नहीं हुआ इलाज, एक घंटे तक कार्य बहिष्कार
कन्नौज में प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य कर्मी ।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण व पेंशन बहाली की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर नाराजगी जताई है। करीब एक घंटे तक कार्य बहिष्कार रहा। 

शुक्रवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एनएचएम कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार व महामंत्री विपिन पाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने एक घंटे तक कामकाज ठप रखा। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों के समर्थन में नियमित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी डा. एसपी राजपूत ने भी किया है। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को थाली व ताली बजाकर प्रदर्शन होगा और अंतिम चेतावनी होगी। इसके बाद रविवार को लखनऊ में सामूहिक तौर पर प्रादेशिक संगठन के आवाहन पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों को नियमित करना व पुरानी पेंशन बहाली को लेकेर मांग प्राथमिकता से रखी है। इसके साथ ही कुल सात सूत्रीय मांगे हैं। इस मौके पर डा. राहुल, ज्ञानेंद्र कुमार, ज्योति शुक्ला, डा. उमेश प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

 यह है मुख्य मांगें   संविदा कर्मियों को नियमित व समायोजन करना    वेतन विसंगति को दूर करना  7वें वेतन आयोग का लाभ मिले  रिक्त पदों पर गैर जनपदों में स्थानांतरण  ठेका पर कर्मचारी रखने का सिस्टम बंद हो  कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड व बीमा पालिसी  आशा को निर्धारित मानदेय दिया जाए 

chat bot
आपका साथी