नहीं हुई दरिंदगी की पुष्टि, नामजद हिरासत में, मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दी पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद

मानिकपुर थानाक्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी और उसके चार वर्षीय भतीजे की गुरुवार शाम कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। दरिंदगी की भी आशंका जताई गई थी। गुरुवार रात में ही एडीजी और मंडलायुक्त ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:24 PM (IST)
नहीं हुई दरिंदगी की पुष्टि, नामजद हिरासत में, मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दी पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद
मानिकपुर दोहरे हत्याकांड के घटना स्थल का निरीक्षण करते सीओ मऊ सुबोध गौतम।

कानपुर, जेएनएन। मानिकपुर थानाक्षेत्र में किशोरी और उसके भतीजे के शवों का शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में किशोरी के साथ दरिंदगी की पुष्टि नहीं हुई। डाक्टरों ने दो स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।

गुरुवार रात में ही एडीजी और मंडलायुक्त ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस नामजद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपित और किशोरी के पिता के बीच रंजिश की बात सामने आई है। मानिकपुर थानाक्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी और उसके चार वर्षीय भतीजे की गुरुवार शाम कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। दरिंदगी की भी आशंका जताई गई थी। पिता ने गांव के चिल्लू कोल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। दोनों के बीच रंजिश है।

एसपी ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस समेत चार पुलिस टीमें लगाई थीं। रात में ही एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश और कमिश्नर चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह, डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

शुक्रवार सुबह वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बीएस द्विवेदी, डॉ. अमित सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शुकीर्ति व डॉ. सुजीत कुमार की टीम ने पोस्टमार्टम किशोरी और उसके भतीजे का पोस्टमार्टम किया। एसपी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी के सिर व गले और मासूम के गले में कुल्हाड़ी के कई गहरे घाव मिले हैं। नामजद आरोपित चिल्लू कोल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डीएम ने बताया कि मानिकपुर की घटना को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। देर शाम पीड़ित के स्वजन को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे दी गई।

chat bot
आपका साथी